City News Uttar Pradesh
जल संकट का तांडव: पानी के लिए तड़पती सड़क पर जिंदगी, हर बाल्टी 'चीख रही है बेबसी'
उत्तर प्रदेश

जल संकट का तांडव: पानी के लिए तड़पती सड़क पर जिंदगी, हर बाल्टी ‘चीख रही है बेबसी’

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड की “धरती पर सूरज जैसे ही तेज़ी से तपने” लगा, वैसे ही “आमजन की ज़िंदगी प्यास के धुएँ में झुलसने” लगी है। बांदा की हरदौली कांशीराम कॉलोनी में हालात ऐसे बन चुके हैं कि अब जनता के सब्र का बांध टूट गया। हाथों में खाली बाल्टियाँ, चेहरों पर नाराज़गी और आवाज़ों में गूंजता सवाल “हम पानी के लिए कब तक तरसते रहेंगे, आख़िर हमारे हिस्से का पानी कहां गया” ?

जल संकट का तांडव: पानी के लिए तड़पती सड़क पर जिंदगी, हर बाल्टी 'चीख रही है बेबसी'

शनिवार को, जल संकट से जूझ रही कॉलोनी की महिलाओं, बच्चों और बुज़ुर्गों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने मार्ग जाम कर प्रशासन की नाकामी के खिलाफ नारेबाजी की। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि कई दिनों से नल सूखे पड़े हैं, टंकी में पानी नहीं आता और हैंडपंप भी जवाब दे चुके हैं। रोज़मर्रा की ज़रूरतों से लेकर पीने तक के पानी के लिए उन्हें दूर-दराज़ भटकना पड़ रहा है।

जल संकट का तांडव: पानी के लिए तड़पती सड़क पर जिंदगी, हर बाल्टी 'चीख रही है बेबसी'

“हमने कई बार अधिकारियों को बताया, पर हर बार आश्वासन ही मिला। अब घर में बच्चे भी प्यास से तड़पने लगे हैं। क्या यही अच्छे दिन है ?” प्रदर्शन में शामिल एक महिला की आवाज़ प्रशासन की संवेदनहीनता पर तमाचा थी। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। अधिकारियों ने जल्द ही समाधान का भरोसा तो दिलाया, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने दो टूक कहा “अब आश्वासन नहीं, एक्शन चाहिए। नहीं तो अगली बार यह जाम और बड़ा होगा!”

जल संकट का तांडव: पानी के लिए तड़पती सड़क पर जिंदगी, हर बाल्टी 'चीख रही है बेबसी'

कॉलोनी के लोगों ने चेतावनी दी कि अगर पानी की समस्या का समाधान जल्द नहीं हुआ तो वे धरने-प्रदर्शन और तेज़ करेंगे। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या प्रशासन गर्मी की तपिश में जल रही जनता की पुकार को अब भी नजरअंदाज करेगा? या फिर जल संकट को प्राथमिकता देकर बुंदेलखंड की प्यास बुझाने का ईमानदार प्रयास होगा ?

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी विधानसभा सत्र में गूंजा बांदा जिले में बेधड़क चल रहे अवैध खनन और ओवर लोडिंग का मुद्दा

City News Uttar Pradesh

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : पीएम नरेन्द्र मोदी बुंदेलखंड को देंगे 32 अरब के उपहार, आज आएंगे महोबा और झांसी

City News Uttar Pradesh

बाइक सवारों को लोडर ने मारी जोरदार टक्कर, तीन लोगो की हालत गंभीर, जिसमें दो का टूटा पैर

राजनीति : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भाजपा सरकार पर तीखा हमला : कहा यूपी में जंगलराज कायम

City News Uttar Pradesh

News- जल शक्ति मंत्री के जिले में नहरों का जाल, अन्नदाता है बेहाल…

City News Uttar Pradesh

डीएम-एसपी ने सुनी जनता की फरियाद : शिकायतों में आठ मामले मौके पर किये निस्तारित

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़