28 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
क्रिकेट टूर्नामेंट में मंत्री रामकेश की धमाकेदार बैटिंग: युवाओं को खेल के प्रति किया प्रेरित
उत्तर प्रदेश

क्रिकेट टूर्नामेंट में मंत्री रामकेश की धमाकेदार बैटिंग: युवाओं को खेल के प्रति किया प्रेरित

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत साड़ी में आयोजित “जय मां काली क्रिकेट टूर्नामेंट” का जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने बुधवार को बैटिंग कर शुभारंभ किया। इस आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और क्रिकेट प्रेमी मौजूद थे। राज्य मंत्री ने टूर्नामेंट की शुरुआत के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी किया।

क्रिकेट टूर्नामेंट में मंत्री रामकेश की धमाकेदार बैटिंग: युवाओं को खेल के प्रति किया प्रेरित

अपने संबोधन में मंत्री रामकेश निषाद ने कहा, “ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के खेल आयोजनों से छिपी हुई प्रतिभाएं सामने आती हैं, जो भविष्य में न केवल देश का बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी नाम रोशन करती हैं।” भाजपा सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में खेल-कूद को प्रोत्साहित करने के लिए कृतसंकल्प है।

क्रिकेट टूर्नामेंट में मंत्री रामकेश की धमाकेदार बैटिंग: युवाओं को खेल के प्रति किया प्रेरित

उन्होंने बताया कि सरकार पंचायत स्तर पर खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास कर रही है। स्टेडियमों का निर्माण भी कराया जा रहा है, ताकि युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं मिल सकें। अपने खेल कौशल को निखार सकें।

क्रिकेट टूर्नामेंट में मंत्री रामकेश की धमाकेदार बैटिंग: युवाओं को खेल के प्रति किया प्रेरित

इस अवसर पर टूर्नामेंट में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का भी उत्साह देखने लायक था। कार्यक्रम में स्थानीय गणमान्य व्यक्ति और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। राज्य मंत्री द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ करने के बाद खेल प्रेमियों ने उनकी बैटिंग की जमकर सराहना की।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सावधानी हटी दुर्घटना घटी : कार व ऑटो में एक्सीडेंट, दो की मौत

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें कहा कृषि से ही आत्म निर्भरता संभव

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड में बासमती-परसन का जलवा: फिर बजेगा सुगंध का नगाड़ा, विश्व बाजार में बढ़ेगी पहचान

City News Uttar Pradesh

Banda : जिला पंचायत सदस्य, तीन अंगूठा छाप और चार प्राइमरी पास …

विधायक प्रकाश नें मेधावी छात्राओं का किया सम्मान : बेटी पढ़ाओ पूरा करेगा अरमान

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड राज्य की मांग तेज: जन आक्रोश यात्रा को कांग्रेस और अधिवक्ताओं का समर्थन

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़