24.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
पालिका अध्यक्ष मालती द्वारा जन सुनवाई : सफाई में लापरवाही पर नाराजगी जताई
उत्तर प्रदेश

पालिका अध्यक्ष मालती द्वारा जन सुनवाई : सफाई में लापरवाही पर नाराजगी जताई

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मालती गुप्ता ने बुधवार को नगर पालिका कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया, जिसमें नगर से आए आम जनमानस की समस्याओं को सुना और उनके त्वरित निवारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

पालिका अध्यक्ष मालती द्वारा जन सुनवाई : सफाई में लापरवाही पर नाराजगी जताई

जनसुनवाई के दौरान जल निकासी, सड़कों की मरम्मत और सफाई व्यवस्था से जुड़ी कई शिकायतें आईं, जिन पर अध्यक्ष ने त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

पालिका अध्यक्ष मालती द्वारा जन सुनवाई : सफाई में लापरवाही पर नाराजगी जताई

इसके बाद, मालती गुप्ता ने कार्यालय परिसर और विभिन्न विभागीय पटलों का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान सफाई की कमी देखकर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और सभी कर्मचारियों को अपने-अपने कक्ष और परिसर को साफ-सुथरा रखने के सख्त निर्देश दिए।

पालिका अध्यक्ष मालती द्वारा जन सुनवाई : सफाई में लापरवाही पर नाराजगी जताई

उन्होंने कहा, “स्वच्छता केवल कार्यालय के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे शहर के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। नगर पालिका का उद्देश्य है कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखा जाए, और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

पालिका अध्यक्ष मालती द्वारा जन सुनवाई : सफाई में लापरवाही पर नाराजगी जताई

नगर पालिका अध्यक्ष ने यह भी कहा कि शहर की जनता को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए प्रशासन निरंतर कार्य कर रहा है। जनसुनवाई के इस कार्यक्रम में काफ़ी लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने अपनी समस्याओं को अध्यक्ष के सामने रखा।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अपराधियों का तांडव: हाईवे पर युवक को मारी गोली, मची ‘सनसनी’

City News Uttar Pradesh

काली मौत की डायन कस रही शिकंजा : पीड़ितों के इलाज के लिये बढ़ गई है चिंता

City News Uttar Pradesh

Banda : पंचायत चुनाव, 969 मतदान केंद्रों पर मतदान कल …

बांदा पुलिस का शर्मनाक चेहरा : छेडख़ानी की तहरीर देने गई पीडि़ता की मां को डांट कर भगाया …

विधायक प्रकाश के निरीक्षण से बिजली विभाग में हड़कंप : कार्यवाई के निर्देश

City News Uttar Pradesh

प्रशासन बेखबर: बिजली विभाग की लापरवाही से गांव में हाहाकार !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़