City News Uttar Pradesh
बांदा की लहुरेटा बालू खदान में नहीं थमी अवैध खनन की लूट: प्रशासन का खुला संरक्षण ?
उत्तर प्रदेश

बांदा की लहुरेटा बालू खदान में नहीं थमी अवैध खनन की लूट: प्रशासन का खुला संरक्षण ?

  • विनोद मिश्रा

बांदा। लहुरेटा बालू खदान में अवैध खनन का घमासान मचा हुआ है। अवैधानिक खनन को प्रशासन का खुला संरक्षण है ? जिले का “लाल सोना नरैनी तहसील क्षेत्र की लहुरेटा खदान में जमकर लूटा” जा रहा है। इस संदर्भ में निरन्तर खुलासे के बाद भी प्रशासन के “जिम्मेदार अफसर बालू माफिया की बलैयां” ले रहें हैं।

बांदा की लहुरेटा बालू खदान में नहीं थमी अवैध खनन की लूट: प्रशासन का खुला संरक्षण ?
Looting of illegal mining has not stopped in Banda’s Lahureta sand mine: Open protection of the administration?

आपको बता दें की यह मोंरंग खदान आरएस प्राइवेट लिमिटेड के नाम है। इस “कंपनी का दुस्साहस यह है कि केन नदी की जलधारा को खनन माफिया नें रोक कर अवैध खनन का का कार्य चरमोत्कर्ष तक पहुंचा दिया” है। जबकि किसी भी “नदी की जलधारा बिना राज्यपाल के नोटीफिकेशन के बांधा ही नहीं जा सकता”। फिर भी “प्रशासन एवं माफिया का इलू -इलू” हो रहा है।

सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश विज्ञापन ( रामायण मेला, प्रशांत करवरिया - अध्यक्ष )

इसके अलावा “हैवी पोकलैंड मशीनें केन की कोख खंगाल रहीं हैं। कानूनन नदी की जलधारा में तीन फिट से ज्यादा गहराई से बालू नहीं” निकला जा सकता। निर्धारित “सीमा से अलग हट कर भी दबंग बालू माफिया आपने साम्राज्य का अट्टाहस कर रहा हैं ! औऱ प्रशासन उसके इस अवैध खनन में ठुमके सा लगता दिख रहा है ? आखिर ऐसा क्या राज एवं रहस्य है” ?

बांदा की लहुरेटा बालू खदान में नहीं थमी अवैध खनन की लूट: प्रशासन का खुला संरक्षण ?
Looting of illegal mining has not stopped in Banda’s Lahureta sand mine: Open protection of the administration?

आरोपों को यदि सच मानें तो इस बालू माफिया को “खनिज विभाग का खुला संरक्षण” है ? योगी सरकार की “खनन नीति को जिस प्रकार यहां के अफसरान नजर अंदाज कर रहें हैं वह चौंकाने” वाला है। लहुरेटा का बालू लुट रहा है औऱ प्रशासन की चैन की वंशी बज रही है आखिर क्यों -क्यों ?

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

लापता युवक की मौत पर सस्पेंस: पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा रहस्य, हत्या या हादसा ?

City News Uttar Pradesh

बांदा का निकम्मा सूचना विभाग ? प्रशासन एवं मीडिया के बीच पैदा कर रहा भेदभाव की खाई ?

City News Uttar Pradesh

ईद की ‘नमाज’ में गूंजा ‘अमन’ का पैगाम: विश्व शांति की ‘दुआ’

यूपी: माध्यमिक की तर्ज पर पहली बार जारी हुआ बेसिक स्कूलों के लिए कैलेंडर, प्रार्थना सभा की होगी तस्वीर

यूपी : नगर निकायों का कार्यकाल समाप्त, प्रशासक संभालेंगे जिम्मेदारी, नगर विकास विभाग ने जारी किया शासनादेश

City News Uttar Pradesh

धोखाधड़ी: फ्री होल्ड प्लाट के नाम पर 16.50 लाख की ठगी, आरोपी पर मुकदमा दर्ज

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़