30.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
पड़ोसी ने मारपीट कर दी धमकी, युवक ने प्लास्टिक की नली से फंदा लगाकर की खुदकुशी, पुलिस मामले की कर रही है जांच
उत्तर प्रदेश

बांदा में लाखों रूपये के कर्ज में डूबे किसान ने फांसी लगाकर दी जान

– छह लाख रुपए का किसान पर था कर्ज

  • रिपोर्ट – मुफीद आलम

बांदा। कर्ज से परेशान किसान ने मंदिर के समीप लगे बरगद के पेड़ पर गमछे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। काफी देर बाद वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने देखा तो परिजनों को घटना की जानकारी दी। खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कर्ज में डूबे किसान ने फांसी लगाकर दी जान
In Banda, a farmer drowned in debt worth lakhs of rupees hanged himself

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के भदेहदू गांव निवासी प्रमोद पटेल (40) पुत्र लक्ष्मी पटेल सोमवार की सुबह नहाने के बाद गौरैया देवी मंदिर दर्शन करने की बात कहकर घर से निकल गया। मंदिर के ही समीप लगे बरगद के पेड़ पर साफी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। काफी देर के बाद वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने देखा तो उसका शव फंदे पर लटक रहा था। शव देखते ही घटना की जानकारी घरवालों को दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन फंदा काटकर शव को नीचे उतार लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक के भाई ने बताया कि उसके पास 11 बीघा जमीन है। उसने मार्च माह में बैंक से तीन लाख 33 हजार रुपया कर्ज लेकर ट्रैक्टर निकाला था। ट्रैक्टर निकालने के बाद उसने 8 मई को बड़ी बेटी भोला देवी की शादी की थी। शादी में भी उसने तीन लाख रुपया गांव के कुछ लोगों से ले रखा था। इधर, खेत में पैदावार न होने के कारण वह कर्ज की भरपाई और बैंक की किश्त नहीं जमा कर पाया था। इससे उस पर वसूली का दबाव बनाया जा रहा था। इससे वह परेशान रहने लगा। इसी के चलते वह बिना बताए घर से निकल गया। उसने पेड़ पर साफी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक अपने पीछे एक पुत्र और तीन पुत्रियां छोड़ गया है। अचानक हुई इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश ने जरुरतमंदो के चेहरे पर लाई मुस्कान: सरकारी योजनाओं पर दिया जोर

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश ने ठंड में दी राहत: असहायों को बांटे कंबल, गरीबों ने दी दुआयें

City News Uttar Pradesh

रंजिश बुरी बला : पड़ोसी नें किसान को मारी गोली, घायल गंभीर हालत में कानपुर रेफर

City News Uttar Pradesh

अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री का खुलासा : असलहों सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार

अतीक-अशरफ मर्डर के बाद बेचैन हुआ बाहुबली मुख्तार अंसारी, बांदा जेल बढ़ी सुरक्षा

बिजली विभाग का निकम्मापन : 21 घंटे बाद बदला गया ट्रांसफार्मर, जनता में रहा हाहाकार

ब्रेकिंग न्यूज़