27 C
Lucknow
August 28, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बाहुबली मुख्तार अंसारी : उच्च श्रेणी के बंदी की तरह मिलें सुविधाएं, प्रार्थना पत्र पर गैंगस्टर कोर्ट में हुई सुनवाई …

 

( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ब्यूरों )

मऊ । गैंगस्टर एक्ट में बांदा जेल में बंद मऊ जिले की सदर विधानसभा सीट से विधायक मुख्तार अंसारी को जेल में उच्च श्रेणी की सुविधा देने, टीवी उपलब्ध कराने और मेडिकल बोर्ड से जांच कराए जाने की मांग के मामले मे मंगलवार को सुनवाई हुई। इस दौरान बांदा जेल से आख्या नहीं आई थी। जिस पर प्रभारी विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट ने प्रार्थना पत्र के बावत बांदा जेल के अधीक्षक को आख्या तलब करने के लिए स्मरण पत्र जारी करने का आदेश दिया। इसके अलावा सुनवाई के लिए कोर्ट ने 17 जून की तिथि तय की है।


दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में आरोपी बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी के अधिवक्ता दारोगा सिंह ने विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट के कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया है। प्रार्थना पत्र में उल्लेख किया है कि मुख्तार अंसारी न्यायिक अभिरक्षा में बांदा जेल में बंद है।


जेल मैनुअल के अनुसार, जेल में निरुद्ध बंदियों की श्रेणी का निर्धारण करते समय विचार किए जाने के लिए जिन आधारों को मानदंड बनाया जाता है। उसके अनुसार मुख्तार अंसारी पूर्ण रूप से उच्च श्रेणी के बंदी की सुविधा प्राप्त करने के हकदार हैं। क्योंकि मुख्तार अंसारी विचाराधीन बंदी हैं।


पत्र में कहा गया है कि सीनियर सिटीजन और ग्रेजुएट भी हैं। साथ ही आयकर दाता हैं। इसके साथ ही पिछले 25 वर्षों से उत्तर प्रदेश विधानसभा के निर्वाचित सदस्य की हैसियत से लाखों जनता का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। ऐसे में जेल मैनुअल के अनुसार मुख्तार अंसारी को उच्च श्रेणी का बंदी घोषित करते हुए जेल अधीक्षक बांदा को निर्देशित किया जाए कि मुख्तार अंसारी को उच्चतर श्रेणी की सुविधा प्रदान करे। इस पर जेल से आख्या मांगी गई थी। लेकिन बादा जेल से आख्या नहीं आ सकी थी।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सीएम योगी अयोध्या में बोले: एक दशक पहले दुनिया में खुद को भारतीय कहने में संकोच करते थे लोग

विधायक प्रकाश एवं पालिका द्वारा ‘स्वच्छता मिशन’ को नई रफ्तार: सार्वजनिक शौचालय का ‘लोकार्पण’

City News Uttar Pradesh

बांदा : केन पुल से नीचे गिरा अधेड़, हुई मौत, मालगाड़ी का धक्का लगने का अंदेशा …

City News Uttar Pradesh

हिस्ट्रीशीटर मर्डर: सिर और सीने में मारी थीं गोलियां, कुल्हाड़ी से हुये तीन वार

City News Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में नहीं चलेगा फर्जीवाड़ा, बीडीओ व ईओ को देना होगा जोड़ों के अविवाहित होने का प्रमाण

City News Uttar Pradesh

Banda : बालू का टीला धंसने से एक की मौत, तीन घायल …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़