City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : डीएम आनंद नें शराब विक्रेताओं पर कसी लगाम, नक़ली बेची तो कठोर अंजाम …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिलाधिकारी आनन्द कुमार सिंह नें शराब विक्रेता को आगाह किया है की विषाक्त, नक़ली औऱ ओवर रेट शराब की बिक्री की तो कठोर कार्यवाई के तहत जेल भेजे जायेगे।


विषाक्त शराब औऱ मौतों की प्रदेश के कुछ जिलों में घटी घटनाओं के दृष्टिगत बैठक के माध्यम से सभी उपस्थित अनुज्ञापियों व विक्रेताओं से अवैध मदिरा की बिक्री न किये जाने, ओवर रेटिंग न होने व निर्धारित समयावधि के अतिरिक्त बिक्री न किये जाने के निर्देश दिये। कहा कि दुकानों का संचालन आबकारी नियमों के अनुसार किया जाये अन्यथा की दशा में कठोर कार्यवाही की जायेगी।


जिलाधिकारी द्वारा जनपद में प्रचलित पैकारी प्रथा पर रोक लगाये जाने हेतु भी अनुज्ञापियों को निर्देशित किया गया तथा वैध अनुज्ञापन से ही मदिरा की बिक्री के निर्देश दिये गये। अनुज्ञापियों व विक्रेताओं को किसी भी प्रकार की अवैध मदिरा की बिक्री में संलिप्त न होने की चेतावनी दी।कहा कि अनुचित लाभ के लिये किसी व्यक्ति के जीवन से खिलवाड़ करने वालों विरूद्ध सुसंगत धाराओं में कठोर कार्यवाही होगी।अवैध मदिरा की बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों की सूचना तत्काल उपलब्ध करायें, जिससे समय से उनके विरूद्ध कार्यवाही की जा सके।


पुलिस अधीक्षक ने भी अनुज्ञापियों व विक्रेताओं को सम्बोधित किया।वैध क्यूआर कोड लगी मदिरा की ही बिक्री किये जाने के निर्देश दिये। बताया कि अवैध क्यूआर कोड या अवैध,नकली,विषाक्त मदिरा की बिक्री किये जाने कठोर कार्यवाही होगी।
बैठक में जिला आबकारी अधिकारी संतोष कुमार, आबकारी निरीक्षक रोबिन आर्या सहित अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

महोबा : पकड़ी गई नकली गुटखा फैक्ट्री, पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार और 10 लाख का माल हुआ बरामद …

जंगलों व पहाड़ियों में अपर एसपी के साथ भारी पुलिस बल ने की एन्टी डकैती काम्बिंग

City News Uttar Pradesh

भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी नें शिक्षण संस्थाओं की वाहन व्यवस्था पर उठाये सवाल

City News Uttar Pradesh

बांदा : अमृत योजना जनता के अरमानों को कराया विषपान !

City News Uttar Pradesh

बुंदेली ‘बासमती चावल’ की ‘विदेशों’ में महकेगी ‘खुशबू’ : दस करोड़ से स्थापित हो रहा ‘प्लांट’

City News Uttar Pradesh

Banda : उ.प्र.माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ का मंडलीय सम्मेलन,सम्मानित हुये शिक्षक…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़