City News Uttar Pradesh
भाजपा के 'देवतुल्यों' का छलका दर्द: सह प्रभारी को 'आभास' दिलाया 'उड़ जा रें पंछी अब देश हुआ वीराना' ?
उत्तर प्रदेशराजनीति

भाजपा के ‘देवतुल्यों’ का छलका दर्द: सह प्रभारी को ‘आभास’ दिलाया ‘उड़ जा रें पंछी अब देश हुआ वीराना’ ?

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के सह-प्रभारी जगदीश पटेल “संगठन” की जिला कार्यसमिति की बैठक में आए तो थे कार्यकर्ताओं में “नया चुनावी उत्साह भरने, लेकिन माहौल देखकर वह खुद समझ गए कि जिला संगठन किस लायक” है। बैठक का माहौल ऐसा रहा कि वह यह नहीं कह सके कि “तुम्हारे हवाले जिला साथियों”।भाजपा के 'देवतुल्यों' का छलका दर्द: सह प्रभारी को 'आभास' दिलाया 'उड़ जा रें पंछी अब देश हुआ वीराना' ?बैठक में अधिकांश देवतुल्य कार्यकर्ता जिला “संगठन की कार्यशैली से नाराज” दिखे ! कैडर कार्यकर्ताओं की “उपेक्षा” को लेकर “खुलकर नाराजगी” जाहिर की गई ! कई पुराने “कार्यकर्ताओं का दर्द इस हद तक था कि उन्होंने इशारों” में कहा कि अब तो हालात बन गए हैं कि “चल उड़ जा रे पंछी, अब यह देश हुआ वीराना” ?भाजपा के 'देवतुल्यों' का छलका दर्द: सह प्रभारी को 'आभास' दिलाया 'उड़ जा रें पंछी अब देश हुआ वीराना' ?बैठक में मौजूद सूत्रों की मानें तो सह-प्रभारी को “जमीनी हकीकत” का माहौल “उलट बांसुरी सा दिखा” जैसे आये थे “हरि भजन को ओटन लगे कपास।” हालांकि संगठन की स्थिति का “सिंहावलोकन” किया जाये तो इसकी “साख” बचाये रखने में “कुछ चेहरे मजबूती” से लगे हैं।भाजपा के 'देवतुल्यों' का छलका दर्द: सह प्रभारी को 'आभास' दिलाया 'उड़ जा रें पंछी अब देश हुआ वीराना' ?जिला पदाधिकारी निखिल सक्सेना, ममता मिश्रा, राजभवन उपाध्याय, अमित सेठ भोलू, उत्तम सक्सेना ही वह “बैसाखी” हैं जो “संगठन को हर संभव गति” दे रहे हैं। वहीं सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी और जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद भी “संगठन में प्राण” फूंकने में “पवन सुत” के रोल में हैं।भाजपा के 'देवतुल्यों' का छलका दर्द: सह प्रभारी को 'आभास' दिलाया 'उड़ जा रें पंछी अब देश हुआ वीराना' ?इन सबके प्रयास के साथ ही पूर्व जिलाध्यक्ष “अशोक त्रिपाठी जीतू भी “संगठन” के लिये “जामवंत” की “भूमिका का निर्वाह” सा कर रहे हैं। “संकट की घड़ी में पने सुझाओं” से उबारते हैं !भाजपा के 'देवतुल्यों' का छलका दर्द: सह प्रभारी को 'आभास' दिलाया 'उड़ जा रें पंछी अब देश हुआ वीराना' ?हालांकि जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत ने सह-प्रभारी को भरोसा दिलाया कि “संगठन का इंजन” उनके निर्देश के मुताबिक “गति” पकड़ेगा और “देवतुल्य कार्यकर्ताओं का सम्मान बरकरार है एवं रहेगा। संगठन मजबूत” है। “विधान सभा चुनाव में अंगद का पांव” साबित होगा !

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाजपा की संगठनात्मक बैठक में हुआ ‘मंथन’ : मंत्री नंदी ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

City News Uttar Pradesh

बंदरों का बढ़ता आतंक: 100 से अधिक लोगों को काटा, तीन माह से दहशत में हैं ग्रामीण

City News Uttar Pradesh

बुन्देलखंड से गिध्द विलुप्त, केंद्र सरकार चिंतित, विशेषज्ञ टीम का टैगिंग के लिये डेरा

City News Uttar Pradesh

दादा-दादी के साथ छत पर सो रहे भाई-बहन को सांप ने डसा, दो की मौत, एक भाई की हालत गंभीर

City News Uttar Pradesh

विधायक विशंभर यादव नें करा दिया ‘बम बम डिगा डिगा’ : 45 करोड़ होंगे खर्च !

City News Uttar Pradesh Desk

सड़क हादसों को रोकने के लिए ओवरलोड वाहनों पर करें कार्रवाई : आयुक्त दिनेश सिंह

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़