City News Uttar Pradesh
पूर्व विधायक बृजेश का 'जनक' पर ही 'वार': तिंदवारी की 'सियासत' पर सवाल ?
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंडराजनीतिविधानसभा चुनाव 2027

पूर्व विधायक बृजेश का ‘जनक’ पर ही ‘वार’: तिंदवारी की ‘सियासत’ पर सवाल ?

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। तिंदवारी विधानसभा से पूर्व विधायक बृजेश प्रजापति “एक बार फिर चर्चा” में हैं। इस बार आरोप है कि उन्होंने “राजनीतिक स्वार्थ” के लिए अपने “राजनीतिक जनक” पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को ही “निशाने” पर ले लिया है। “सूत्रों” के अनुसार वह अब “इंडिया गठबंधन” में जगह “तलाश” रहे हैं ?पूर्व विधायक बृजेश का 'जनक' पर ही 'वार': तिंदवारी की 'सियासत' पर सवाल ?कहानी 2017 से शुरू होती है। जब स्वामी प्रसाद मौर्य बसपा छोड़कर भाजपा में आए, तो अपने करीबी के पुत्र बृजेश प्रजापति को भाजपा से तिंदवारी का “टिकट” दिला दिया। मोदी लहर में “अंधे के हाथ बटेर लगने” जैसी “जीत” मिल गई। लेकिन इसके बाद “बंदर के हाथ में उस्तरा वाली कहावत” चरितार्थ होने लगी। उन पर “भ्रष्टाचार और दबंगई के गंभीर आरोप” लगे !पूर्व विधायक बृजेश का 'जनक' पर ही 'वार': तिंदवारी की 'सियासत' पर सवाल ?2022 में स्वामी प्रसाद ने भाजपा छोड़ी तो बृजेश भी उनके साथ “भाजपा छोड़कर सपा में आ” गए। स्वामी प्रसाद ने उन्हें फिर तिंदवारी से सपा का टिकट दिलवाया, लेकिन इस बार जनता ने नकार दिया और चुनाव हार गए। “हार के बाद रिश्ते बिगड़ते” चले गए। स्वामी प्रसाद ने अपनी “नई पार्टी” राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी से “बृजेश को किनारे” कर दिया। इसके बाद से बृजेश “राजनीतिक रूप से अकेले पड़” गए। उनकी हालत “न इधर के रहे न उधर के” जैसी हो गई ?पूर्व विधायक बृजेश प्रजापति पर मुकदमा दर्ज:महाकुंभ का भ्रामक वीडियो किया था पोस्टबताया जाता है कि उन्होंने भाजपा में “वापसी के लिए कई बड़े नेताओं के चक्कर काटे, पर दरवाजा नहीं खुला”। अब वह स्वामी प्रसाद पर ही “भाजपा का एजेंट होने और विपक्षी एकता तोड़ने का आरोप” लगा रहे हैं। “सियासी गलियारों” में इसे अपनी नई राजनीतिक “जमीन तलाशने की कवायद” माना जा रहा है। चर्चा है कि वह “कांग्रेस या फिर सपा में वापसी” के लिए “जीभ लपलपाए” घूम रहे हैं। देखना होगा कि “मेरा कोई सगा नहीं” वाली “सियासत” करने वाले बृजेश को कोई “दल अपनाता है या नहीं”।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

प्रतिनिधि अंकित द्वारा नगर सुंदरीकरण को मिली उड़ान: लखनऊ टीम ने किया निरीक्षण

City News Uttar Pradesh

विधायक विशंभर का ‘पंचायत सदस्यों’ को ‘खुला समर्थन’: बोले दोषी अध्यक्ष पर मेहरबानी क्यों ?

City News Uttar Pradesh

भाटी गांव में ‘पशुबाड़े’ में दहकी ‘आग’ बनी जान लेवा : पांच मवेशियों की मौत

City News Uttar Pradesh

सीट कटौती की विरोध में छात्र नेताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

महुआ की खुशबू, आदिवासियों की खुशहाली: चित्रकूट के जंगलों में खिली आजीविका की आशा”

पुलिस की बड़ी सफलता : चोर गैंग का पर्दाफाश, तमंचा और माल बरामद

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़