24.5 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में लल्ले गुरू की 'सियासत' फंसी 'दो पाटों' के बीच ? तमन्ना दिल में 'घुट' गई ?
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंडराजनीतिविधानसभा चुनाव 2027

बांदा में लल्ले गुरू की ‘सियासत’ फंसी ‘दो पाटों’ के बीच ? तमन्ना दिल में ‘घुट’ गई ?

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले की “सियासत” में इन दिनों “लल्ले गुरू” की राजनीतिक स्थिति “सबसे ज्यादा चर्चा” में है। समाजवादी पार्टी में अपना “वजूद कमजोर” पड़ने के बाद उन्होंने “कांग्रेस का दामन” थामा था, लेकिन अब “उनकी राह और भी कठिन” होती दिख रही है। जानकारों का कहना है कि सपा में रहते हुए जब उन्हें “लगातार नजरअंदाज” किया गया और “संगठन में उनकी सक्रियता घटने” लगी, तो उन्होंने “कांग्रेस में बेहतर भविष्य की तलाश” की।बांदा में लल्ले गुरू की 'सियासत' फंसी 'दो पाटों' के बीच ? तमन्ना दिल में 'घुट' गई ?उन्हें उम्मीद थी कि “कांग्रेस में जाने से न सिर्फ सम्मान मिलेगा बल्कि विधानसभा चुनाव में टिकट की दावेदारी भी मजबूत” होगी। लेकिन “जो तमन्ना दिल में थी वह दिल में घुट कर रह गई” कांग्रेस की मौजूदा राजनीति ने उनकी इस “उम्मीद पर पानी फेर” दिया है। प्रदेश में “कांग्रेस और सपा के बीच गठबंधन की चर्चाएं तेज” हैं और सीटों के बंटवारे में बांदा जैसी सीटों पर “कांग्रेस का दावा” तो है पर वहां “पुराने कांग्रेसी जनाधार वालों की लाइन” है, ऐसे में “लल्ले गुरू के लिए टिकट की राह लगभग बंद” जैसी हो गई है।बांदा में लल्ले गुरू की 'सियासत' फंसी 'दो पाटों' के बीच ? तमन्ना दिल में 'घुट' गई ?यही वजह है कि उनकी स्थिति आज “धोबी का कुत्ता, न घर का न घाट का” जैसी सी चर्चा में है ? सपा में वापसी का “रास्ता उन्होंने खुद बंद” कर दिया और “कांग्रेस में वह खुद को स्थापित नहीं” कर पा रहे हैं ! न पुरानी पार्टी में जगह बची है,न नई पार्टी में टिकट का भरोसा मिल रहा है। स्थानीय कार्यकर्ताओं में भी इसको लेकर “तरह-तरह की चर्चाएं” हैं। कुछ का मानना है कि लल्ले गुरू की जमीन पर उतरकर जनाधार मजबूत करने की स्थिति नहीं रह गई ! कांग्रेस में भी लतियाये जानें की सी स्थिति है? फिलहाल वह “सियासी दोराहे” पर खड़े हैं और उनका अगला कदम ही तय करेगा कि बांदा की राजनीति में उनका भविष्य क्या होगा ?

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी : चाचा शिवपाल ने अखिलेश का बढ़ाया मान, दिया नया राजनीतिक नाम, जनसभा में “छोटे नेताजी” कहकर पुकारा

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश का प्रयास: सिंचाई सुविधा का हो विस्तार, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव हुई बात

City News Uttar Pradesh

एएसपी शिवराज ने कालिंजर मेलें का किया निरीक्षण: कड़ी नजर के दिये निर्देश

City News Uttar Pradesh

मौत का हाइवे: ट्रेलर से कुचलकर 300 मीटर तक घिसटता रहा शव, सड़क पर बिखरे अंग

चित्रकूट : गर्मी में धधक उठे जंगल, रानीपुर वन्यजीव विहार में भीषण आग से ग्रामीणों में छाई दहशत, जीव-जंतु फंसे

सीमावर्ती इलाकों में सख्ती के साथ चेकिंग कर रही पुलिस

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़