25.1 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
बुझ गया घर का चिराग: एक टक्कर ने छीन ली 19 साल की जिंदगी
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

बुझ गया घर का चिराग: एक टक्कर ने छीन ली 19 साल की जिंदगी

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। रविवार की सुबह “भुजरख गांव में सूरज तो निकला, पर अंशु वर्मा के घर में हमेशा के लिए अंधेरा” कर गया। उन्नीस साल के अंशु से पिता का साया तो पहले ही सिर से उठ चुका था। स्वर्गीय नंदकिशोर वर्मा का बेटा अब “घर का इकलौता सहारा” था। रविवार सुबह वह रोज की तरह “मजदूरी करने महुई गांव के लिए निकला” था। “मां ने सोचा होगा शाम को बेटा लौटेगा, दो रोटी कमाकर” लाएगा। पर किसे पता था कि यह उसकी आखिरी सुबह है।बुझ गया घर का चिराग: एक टक्कर ने छीन ली 19 साल की जिंदगीदेहात कोतवाली क्षेत्र में “मौत बनकर आए एक “तेज रफ्तार लोडर” ने अंशु को रौंद” दिया। टक्कर इतनी “दर्दनाक” थी कि मासूम “सड़क” पर “तड़पता” रह गया। राहगीरों ने दौड़कर पुलिस को बुलाया, पुलिस ने उसे गोद में “उठाकर अस्पताल” पहुंचाया, पर तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने सिर हिलाते हुए कहा ‘अब कुछ नहीं बचा’। और उधर भुजरख में जैसे ही खबर पहुंची, मां की चीखों से आसमान कांप उठा। “मेरा अंशु मेरा अंशु” कहकर वह “जमीन पर गिर” पड़ी।बुझ गया घर का चिराग: एक टक्कर ने छीन ली 19 साल की जिंदगीजिस बेटे को उसने पाला था, “जो पिता के जाने के बाद उसका “बुढ़ापे” का “सहारा” बना था, वो एक लापरवाह लोडर की भेंट चढ़” गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, लोडर चालक फरार है। पर सवाल यह है कि इन तेज रफ्तार “मौतों” का “सिलसिला” कब रुकेगा ? आज अंशु गया है, कल कोई और होगा। एक और “गरीब घर का चिराग बुझ” गया, और “सिस्टम हमेशा की तरह पंचनामा” भर रहा है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पीईटी परीक्षा में सेंध : सेना के जवान की जगह बैठा था साॅल्वर, आरोपी हुआ गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

डीएम दीपा रंजन का औचक निरीक्षण : व्यवस्थाओं की देखी जमीनी हकीकत

City News Uttar Pradesh

गौरव महोत्सव मातम में बदला : बम फटने से तीन की मौत, कई गंभीर घायल

City News Uttar Pradesh

Banda : डीएम आनंद और जैकब कोरोना में व्यस्त, बालू कारोबार को परवान चढ़ा रहा कर्फ्यू ! ….

डीएम के नाम से ‘फर्जी आदेश’ की साजिश का खुलासा: ‘ठेका’ पाने के लिए रचा था ‘जाल’ !

City News Uttar Pradesh Desk

Banda : ओवरलोडिंग को लेकर सपाइयों का अनशन दूसरे दिन भी जारी, खदान संचालकों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर दी गई आंदोलन की चेतावनी …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़