28 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
गरीबों के 'राशन' पर 'अमीरों' का 'डाका': 48 हजार 'आपात्र' हुए बेनकाब, करोड़ों की योजना पर सवाल ?
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

गरीबों के ‘राशन’ पर ‘अमीरों’ का ‘डाका’: 48 हजार ‘आपात्र’ हुए बेनकाब, करोड़ों की योजना पर सवाल ?

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। गरीबों के ‘पेट का निवाला आखिर कौन खा’ रहा था ? यह सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि गरीबों के लिए चलाई जा रही ‘मुफ्त राशन योजना’ में ‘बड़ा खेल’ सामने आया है। शासन की जांच में ‘चित्रकूट मंडल के करीब 48 हजार’ ऐसे राशन कार्डधारकों की ‘पहचान’ हुई है, जो ‘पात्रता की शर्तें पूरी नहीं करते, फिर भी वर्षों से मुफ्त राशन का लाभ’ ले रहे हैं।

गरीबों के राशन पर अमीरों का 'डाका':48 हजार 'आपात्र' हुए बेनकाब,करोड़ों की योजना पर सवाल ?सूची में ऐसे लोगों के नाम भी शामिल होने का दावा है, जिनका ‘जीएसटी टर्नओवर 25 लाख रुपये से अधिक एवं उनके पास कार, पांच एकड़ से अधिक कृषि भूमि’ या ‘दो लाख रुपये से अधिक वार्षिक आय’ है। यहां तक कि कुछ लोग कंपनियों के निदेशक भी बताए गए हैं। अब प्रश्न यह उठ रहा है कि ‘गरीबों का हक आखिर इतने लंबे समय तक कौन और कैसे खाता’ रहा ? राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत केवल ‘पात्र परिवारों को ही राशन का लाभ’ मिलना चाहिए।

गरीबों के राशन पर अमीरों का 'डाका':48 हजार 'आपात्र' हुए बेनकाब,करोड़ों की योजना पर सवाल ?इसी उद्देश्य से शासन ने मंडल के बांदा, चित्रकूट, महोबा और हमीरपुर जिलों को 47,886 आपात्र राशन कार्डधारकों की सूची भेजकर उनके ‘कार्ड निरस्त’ करने के निर्देश दिए हैं। शासन का कहना है कि सूची लगातार अपडेट की जा रही है और अन्य श्रेणियों के आपात्रों की पहचान भी जारी है। हालांकि कार्रवाई की रफ्तार पर भी सवाल उठ रहे हैं। अब तक मंडल में केवल 28,586 राशन कार्ड निरस्त किए जा सके हैं, जो कुल चिन्हित आपात्रों का 59.69 प्रतिशत है।

गरीबों के राशन पर अमीरों का 'डाका':48 हजार 'आपात्र' हुए बेनकाब,करोड़ों की योजना पर सवाल ?बांदा ने सबसे ‘बेहतर प्रदर्शन करते हुए 14,439 में से 12,425 कार्ड निरस्त’ किए हैं। हमीरपुर और महोबा में भी अपेक्षाकृत बेहतर कार्रवाई हुई है, लेकिन ‘चित्रकूट की स्थिति सबसे कमजोर’ रही। यहां 9,507 ‘आपात्र कार्डधारकों की सूची मिलने के बावजूद अब तक सिर्फ 76 राशन कार्ड ही निरस्त’ किए गए हैं, जिससे ‘कार्रवाई की प्रभावशीलता पर सवाल उठ’ रहे हैं। अब निगाहें इस बात पर हैं कि ‘शेष आपात्र कार्ड कब निरस्त’ होंगे और ‘गरीबों के हिस्से का राशन लेने वालों के खिलाफ क्या कार्रवाई’ की जाएगी। यह अभियान केवल कार्ड निरस्त करने तक सीमित रहेगा या नियमों के उल्लंघन के मामलों में आगे भी जांच होगी,इस पर भी लोगों की नजर बनी हुई है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कलयुग केवल नाम “अधारा” में लापरवाही: फंस गया बेसिक शिक्षा विभाग !

City News Uttar Pradesh Desk

ठेकेदार सुरेश ‘सिस्टम’ का ‘सुपर माफिया’ ? करोड़ों के ‘मानक विहीन’ काम, डीएम, सीएम के लिये चुनौती ?

City News Uttar Pradesh

अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गैंग के सात सदस्य गिरफ्तार, दो कुंतल गांजा बरामद

City News Uttar Pradesh

आयुक्त आर.पी सिंह करेंगे भागीरथ तपस्या: श्वेत क्रांति की तभी उनकी पूरी होगी इच्छा

City News Uttar Pradesh

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का सपा पर हमला: यह तो समय बताएगा कि किसकी कितनी और कहां हैसियत

City News Uttar Pradesh

गांवों से निकलेगा ‘ज्ञान’ का ‘उजाला’: डिजिटल शिक्षा पर ‘खर्च’ होंगे 4.68 करोड़

ब्रेकिंग न्यूज़