27 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : गेहूँ खरीद, नो दिन चले अढ़ाई कोस, 20 दिन में 4240 क्विंटल खरीद …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा । गेहूं खरीद केंद्र में कोरोना संक्रमण का खौफ मंडराने लगा है। पिछले 20 दिन में विपणन शाखा और भारतीय खाद्य निगम के खरीद केंद्रों में 4240 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा सकी है। खरीद कें द्रों में इक्का-दुक्का किसान ही पहुंच रहे हैं।


उधर, विपणन शाखा के दूसरे खरीद केंद्र प्रभारी के अस्वस्थ हो जाने पर केंद्र में खरीद ठप है। विपणन व भारतीय खाद्य निगम के गोदामों से महज 1055 क्विंटल उठान किया गया है। इससे गोदाम फुल होने की स्थिति में हैं। खरीद केंद्रों में टेंट लगाकर गेहूं के बोरे बाहर रखे जा रहे हैं। लक्ष्य विहीन गेहूं खरीद के लिए मंडी समिति परिसर में नौ खरीद केंद्र खोले गए हैं। इनमें विपणन शाखा तीन, भारतीय खाद्य निगम- एक, पीसीएफ तीन और यूपीएसएफ दो केंद्र हैं। विपणन शाखा के दोनों केंद्रों में अब तक 3248 क्विंटल की खरीद की जा चुकी है, जबकि उठान 620 क्विंटल हुआ है।


उधर, भारतीय खाद्य निगम के खरीद केंद्र में 992 क्विंटल की खरीद की जा चुकी है। इस कें द्र से 435 क्विंटल का उठान किया जा चुका है। केंद्र प्रभारी महेश सिंह राठौर ने बताया कि खरीद जारी है। किसान कम संख्या में आ रहे हैं। उधर, विपणन शाखा केंद्र प्रभारी पंकज कुमार ने कहा कि इक्का-दुक्का किसान आ रहे हैं। डीसीडीएफ केंद्र प्रभारी अजय ने बताया कि 16 किसानों से 965 क्विंटल गेहूं खरीदा जा चुका है। गोदाम भरने की कगार में है। फिलहाल अभी तक उठान नहीं हो सका है। किसान ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराकर आ रहा है।


गेहूं बेचने आ रहे किसानों को 100 क्विंटल से ज्यादा गेहूं बेचने में सत्यापन को लेकर खासी दिक्कत आ रहीं हैं। एसडीएम स्तर पर इसका सत्यापन किया जा रहा है। जारी गांव के किसान गयादीन ने बताया कि 100 क्विंटल से कम उपज में तो आसानी से खरीद हो रही है। पर 100 से ज्यादा बेचने में कई समस्याएं हैं।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सेवा पखवाड़ा : डीएम नें रैली के माध्यम से दिया जल संचयन पर जोर

City News Uttar Pradesh

बांदा में सिल्पाही बालू खदान अवैध खनन का बन गई शैतान ? प्रशासन की शह पर डकैती ?

City News Uttar Pradesh

होशियार : गुलाबी कली अब बढ़ने लगी खिलने की ओर, जल्द आयेगा किट किटाने का दौर

City News Uttar Pradesh

डीएम नगेंद्र की सख्ती: योजनाओं की धीमी प्रगति पर नाराजगी

City News Uttar Pradesh

योगी सरकार का किसानों के लिए बड़ा एलान : घरेलू बिजली बिल और ट्यूबवेल के बिल में म‍िलेगी 50 फीसदी की छूट

बैंक में खाते में जमा कराने आए युवक की जेब से निकल गए रूपये, सीसीटीवी कैमरें में नजर आए बालक पर शक, पुलिस कर रही छानबीन

ब्रेकिंग न्यूज़