23.6 C
Lucknow
October 16, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश द्विवेदी की पहल से टूटा व्यापारियों का अनशन: चोरी खुलासे का आश्वासन
Other

विधायक प्रकाश द्विवेदी की पहल से टूटा व्यापारियों का अनशन, चोरी खुलासे का आश्वासन

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। नगर की कालूकुआँ गल्ला मंडी में लगातार हो रही ‘चोरियों’ से ‘परेशान व्यापारियों ने अनशन’ शुरू कर दिया था। सूचना मिलते ही विधायक प्रकाश द्विवेदी तुरंत प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और व्यापारियों से वार्ता कर उनका ‘अनशन समाप्त’ कराया।

विधायक प्रकाश द्विवेदी की पहल से टूटा व्यापारियों का अनशन: चोरी खुलासे का आश्वासनविधायक ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि उनकी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने मौके पर ही पुलिस प्रशासन को निर्देशित किया कि ‘चोरी की सभी घटनाओं का जल्द से जल्द खुलासा’ कर ‘दोषियों को गिरफ्तार’ किया जाए।

विधायक प्रकाश द्विवेदी की पहल से टूटा व्यापारियों का अनशन: चोरी खुलासे का आश्वासनविधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा ‘व्यापारी हमारे अन्नदाता’ हैं। मंडी में हो रही चोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन 24 घंटे के अंदर एक्शन प्लान बनाए और गश्त बढ़ाए। विधायक की इस त्वरित पहल और आश्वासन के बाद व्यापारियों ने अनशन खत्म कर दिया और दुकानें खोलकर कारोबार शुरू किया। व्यापारियों ने विधायक के इस कदम की सराहना की।

विधायक प्रकाश द्विवेदी की पहल से टूटा व्यापारियों का अनशन: चोरी खुलासे का आश्वासनइस अवसर पर नगर पालिका प्रतिनिधि अंकित बासु, अपर जिलाधिकारी कुमार धर्मेंद्र, सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला,अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, मंडी सचिव प्रदीप रंजन सहित बड़ी संख्या में व्यापारी और अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

ई रिक्शा बन गये हैं बांदा केशरी : शहर की यातायात व्यवस्था को कर रखा है चित्त

मानसिक रोग स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

City News Uttar Pradesh

दर्दनाक मौत : कार के अंदर खेल रहे चार मासूमों की दम घुटने से गई जान, मचा कोहराम …

अरबों की पंचायत भूमि पर ‘गरजेगा’ बुलडोजर: प्रशासन ने ‘कब्जाधारकों’ को दिया अल्टीमेटम

साड़ी खंड एक में अवैध खनन का तांडव: योगी एवं धनंजय सिंह को माफिया कर रहा बदनाम ?

City News Uttar Pradesh

सर्दी के चलते डीएम के नए आदेश: 8वीं तक के सभी स्कूलों की भी बढ़ाई गईं छुट्टी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़