City News Uttar Pradesh
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप ने 'बांदा' में बजाई 'खतरे की घंटी': सुपर एल नीनो से डूबेगी किस्मत ?
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप ने ‘बांदा’ में बजाई ‘खतरे की घंटी’: सुपर एल नीनो से डूबेगी किस्मत ?

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड के माथे पर एक बार फिर ‘सूखे’ का साया ‘मंडराने’ लगा है ! गुरुवार को ‘खेत बचाओ अभियान’ कार्यशाला में पहुंचे प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने जब सूखे की विभीषिका की आशंका जताई तो सभागार में बैठे सैकड़ों ‘किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें खिंच’ गईं।

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप ने 'बांदा' में बजाई 'खतरे की घंटी': सुपर एल नीनो से डूबेगी किस्मत ? कृषि मंत्री ने साफ शब्दों में चेताया कि इस साल प्रदेश में सूखे का गंभीर संकट खड़ा हो सकता है। इसकी वजह है प्रशांत महासागर में सक्रिय हुआ सुपर एल नीनो, जिसके कारण मानसून बुरी तरह बेअसर हो गया है। आंकड़े भी डरा रहे हैं, अब तक बांदा, हमीरपुर और महोबा क्षेत्र में सामान्य के मुकाबले सिर्फ 35 से 36 प्रतिशत ही बारिश हुई है। मंत्री ने किसानों से सीधे कहा कि ऐसे हालात में ज्यादा पानी पीने वाली धान की फसल बोना आत्मघाती कदम होगा। लागत तो डूबेगी ही, परिवार पर कर्ज का बोझ भी बढ़ जाएगा। उन्होंने किसानों से कम पानी वाली दलहन, तिलहन और मोटे अनाज की तरफ रुख करने की अपील की।

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप ने 'बांदा' में बजाई 'खतरे की घंटी': सुपर एल नीनो से डूबेगी किस्मत ? कार्यशाला में तीनों जिलों के किसानों के साथ कृषि वैज्ञानिक और विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे। वैज्ञानिकों ने नमी संरक्षण, मेड़बंदी और ड्रिप सिस्टम जैसे उपायों पर जोर दिया, ताकि एक-एक बूंद पानी बचाकर फसल ली जा सके। कृषि मंत्री का संदेश बेहद साफ था की आसमान से राहत की उम्मीद कम है, इसलिए जमीन पर ही सूझबूझ से लड़ाई लड़नी होगी। अगर समय रहते ‘खेती का पैटर्न नहीं बदला तो इस बार सूखा सिर्फ खेत नहीं, किसान की उम्मीदें भी चट’ कर जाएगा। कार्यक्रम को जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें भी संबोधित किया।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा सांसद आर.के पटेल को एक साल की सजा : ट्रेन रोकी औऱ पुलिस पर किया था पथराव

City News Uttar Pradesh

Banda : जिला पंचायत सदस्य, तीन अंगूठा छाप और चार प्राइमरी पास …

तुलसीदास की जन्मस्थली राजापुर के विकास के लिए सरकार नें स्वीकृत किये 21 करोड़

खबर का असर: जामूं गांव में लटक रही ‘मौत’ कटी, मीडिया की मुहिम से ‘जागा सिस्टम’

एकतरफा इश्क बना खूनी: भाई ने किया था बहन का मर्डर, 24 घंटे में खुलासा

स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित बोले: ‘संविधान’ बचाना ही सच्ची ‘देशभक्ति’

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़