24.9 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
बुंदेलखंड को मिला नया 'नेचर पैराडाइज': 1.81 करोड़ से संवर रहा 'तातुर माता धाम' इको पार्क
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

बुंदेलखंड को मिला नया ‘नेचर पैराडाइज’: 1.81 करोड़ से संवर रहा ‘तातुर माता धाम’ इको पार्क

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड की पहचान केवल अब ऐतिहासिक किलों, धार्मिक स्थलों और वीर गाथाओं तक सीमित नहीं रहेगी। जल्द ही यहां प्रकृति प्रेमियों के लिए एक नया आकर्षण तैयार होने जा रहा है। नरैनी क्षेत्र के उदयपुरवा के पास स्थित “तातुर माता धाम” को ऐसा पर्यटन केंद्र बनाया जा रहा है, जहां आस्था, प्राकृतिक सौंदर्य और आधुनिक पर्यटन सुविधाएं एक साथ दिखाई देंगी। करीब 1.81 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा “इको व्यू प्वाइंट” और “इको पार्क” अंतिम चरण में पहुंच चुका है और इसके पूरा होते ही बुंदेलखंड के पर्यटन मानचित्र पर एक नया नाम जुड़ जाएगा। चट्टानी पहाड़ियों, गहरी घाटियों और हरियाली से घिरे इस क्षेत्र का प्राकृतिक सौंदर्य वर्षों से लोगों को आकर्षित करता रहा है। अब पहली बार इस प्राकृतिक धरोहर को व्यवस्थित पर्यटन स्थल का स्वरूप दिया जा रहा है।

बुंदेलखंड को मिला नया 'नेचर पैराडाइज': 1.81 करोड़ से संवर रहा 'तातुर माता धाम' इको पार्कपहाड़ी की लगभग 80 से 90 फीट ऊंचाई पर विकसित किए गए व्यू प्वाइंट से दूर-दूर तक फैली वादियां, खेत, जंगल और ग्रामीण अंचल का विहंगम दृश्य पर्यटकों को रोमांच से भर देगा। सूर्योदय और सूर्यास्त के समय यहां का दृश्य किसी पहाड़ी पर्यटन स्थल से कम नहीं दिखाई देगा। परियोजना के तहत केवल व्यू प्वाइंट ही नहीं, बल्कि आधुनिक सेल्फी प्वाइंट, पर्यटक विश्राम कक्ष, टिकट काउंटर, आकर्षक मूर्तियां, बैठने की सुविधाएं, सौंदर्यीकरण और पर्यावरण अनुकूल पार्क भी विकसित किए जा रहे हैं। पर्यटन विभाग का उद्देश्य यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को ऐसा अनुभव देना है, जिससे वे लंबे समय तक इस स्थल को याद रखें। “तातुर माता धाम पहले से ही धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र” रहा है। विशेषकर चैत्र और शारदीय नवरात्र में यहां हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। अब इको पार्क बनने के बाद यह स्थान केवल धार्मिक स्थल नहीं रहेगा, बल्कि फोटोग्राफी, एडवेंचर, फैमिली टूर और नेचर ट्रैवल का भी बड़ा केंद्र बनने की ओर बढ़ रहा है।

बुंदेलखंड को मिला नया 'नेचर पैराडाइज': 1.81 करोड़ से संवर रहा 'तातुर माता धाम' इको पार्कइस परियोजना का सबसे बड़ा लाभ स्थानीय लोगों को मिलेगा। पार्क शुरू होने के बाद ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार, स्थानीय दुकानदारों की आय, वाहन संचालकों, गाइड, होटल और छोटे व्यापारियों के लिए नए अवसर पैदा होंगे। परियोजना का निर्माण उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा कराया जा रहा है। निर्माण कार्य अप्रैल 2025 में शुरू हुआ था। बजट की आंशिक कमी के बावजूद अधिकांश कार्य पूरे किए जा चुके हैं। अब केवल लाइटिंग, लैंडस्केपिंग और अंतिम फिनिशिंग का कार्य शेष है। परियोजना प्रबंधक अमर सिंह राठौर ने बताया कि इको व्यू प्वाइंट और इको पार्क का लगभग 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। शेष कार्य शीघ्र पूर्ण कर परियोजना पर्यटन विभाग को हस्तांतरित कर दी जाएगी। वहीं उप परियोजना प्रबंधक शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि उपलब्ध बजट में अधिकांश निर्माण कार्य पूरे कर लिए गए हैं।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम अमित की ‘चौकसी’: अफसरों की ‘कसी लगाम’, कहा- ‘लापरवाही’ नहीं होगी ‘बर्दाश्त’

City News Uttar Pradesh Desk

उप मुख्य मंत्री बृजेश पाठक की समीक्षा बैठक : मच गया हल्ला, खुल गई पोल

Banda : डान मुख्तार को जेल में राजसी ठाट-बाट की खबर से शासन में खलबली ! …

डीएम अनुराग नें गुस्से का “अलापा राग” : स्वच्छता समिति समीक्षा में सब मिला अस्वच्छ !

City News Uttar Pradesh

नसीमुद्दीन की बांदा में दमदार एंट्री: स्वागत बना सपा का ‘शक्ति’ प्रदर्शन, उमड़ा सैलाब

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश निषाद बिखरेगें चंदन की खुशबू: महकेगा तन और मन

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़