24.6 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में सांसद कृष्णा को 'अपनों' का ही झटका ? पटेल वोट बैंक तिलमिलाया, बिरादरी के नाम पर वोटजीत के बाद 'गेट आउट' !
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंडराजनीति

बांदा में सांसद कृष्णा को ‘अपनों’ का ही झटका ? पटेल वोट बैंक तिलमिलाया, बिरादरी के नाम पर वोटजीत के बाद ‘गेट आउट’ !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सांसद कृष्णा पटेल की सियासी जमीन अब “अपनों के पांव तले से ही खिसकती” दिख रही है ! कार्यकर्ताओं की नाराजगी झेल रहीं “सांसद को अब सबसे बड़ा झटका पटेल बिरादरी से लग रहा” है? जिस वोट बैंक को सीढ़ी बनाकर वह दिल्ली पहुंचीं, वही “बिरादरी अब उनसे मुंह मोड़” रही है ! गांव-गांव चौपालों में एक ही चर्चा है “अपनी बिरादरी की सांसद समझकर सिर-आंखों पर बैठाया’, पर जीत के बाद उन्होंने हमें ही ‘आउट ऑफ साइट” कर दिया !

बांदा में सांसद कृष्णा को 'अपनों' का ही झटका ? पटेल वोट बैंक तिलमिलाया, बिरादरी के नाम पर वोटजीत के बाद 'गेट आउट' !पटेल बहुल इलाकों में गुस्सा इस कदर है कि लोग अब खुलेआम बगावत पर उतर से आए हैं ! बुजुर्ग मतदाताओं का कहना है कि चुनाव में घर-घर जाकर ‘बिरादरी का वास्ता’ दिया गया, सुख-दुख में साथ खड़े होने के वादे हुए। पर नतीजा सिफर निकला। “जीत के बाद न सांसद दिखीं, न उनके वादे”। फोन नहीं उठते, मिलना तो दूर की बात। एक नाराज किसान ने तंज कसा “हमने ‘कुर्सी’ दी, उन्होंने ‘कन्नी’ काट ली। अब जब ‘वोट’ मांगने आएंगे तो हम ‘किवाड़’ बंद कर लेंगे।

बांदा में सांसद कृष्णा को 'अपनों' का ही झटका ? पटेल वोट बैंक तिलमिलाया, बिरादरी के नाम पर वोटजीत के बाद 'गेट आउट' !युवाओं का गुस्सा और तीखा है ! उनका आरोप है कि थाने-कचहरी, नौकरी-रोजगार या “छोटे-मोटे काम में भी सांसद की तरफ से कोई पैरवी नहीं” हुई। “अपना विधायक, अपना सांसद” का नारा देकर वोट तो ले लिया, पर बिरादरी के लड़कों को ‘अपना’ मानने से इनकार कर दिया। कई गांवों में अब लोग साफ कह रहे हैं कि इस बार ‘बिरादरी कार्ड’ नहीं चलेगा। एक युवा बोला पिछली बार इमोशन में वोट दे दिया, इस बार ‘लोकेशन’ पूछकर देंगे।

सांसद कृष्णा पर भड़की चिंगारी: बेवफाई पर ज्वाला बन लिखा पत्रराजनीतिक पंडित मान रहे हैं कि कार्यकर्ताओं के बाद पटेल वोट का छिटकना सांसद के लिए ‘डबल डेंट’ है ! बांदा में पटेल वोट बैंक महत्वपूर्ण माना जाता है, और उसी के रुठने से समीकरण सीधे उलट गए हैं ! अंदरखाने चर्चा है कि कई गांवों में ‘विकल्प तलाशो’ बैठकें शुरू हो गई हैं। भाजपा तो पहले से ही ताक में थी, अब’अपनों’ की बगावत ने सांसद की राह और कांटों भरी कर दी है? फिलहाल “सांसद खेमे में सन्नाटा है,पर बिरादरी की चौपालों में शोर” तेज है ! बांदा की सियासत में नया जुमला तैर रहा है “पटेल का वोट पटेल को, पर जो पटेल को भूल जाए, उसको पटेल क्यों तोले ?” दिल्ली की कुर्सी तक का रास्ता जब ‘अपनी गली’ से ही बंद हो जाए, तो समझो “सियासी मीटर रेड जोन” में पहुंच गया है !

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दरिंदगी : चित्रकूट घूमने आई युवती से चार युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता ने दर्ज कराई नामजद रिपोर्ट

जलशक्ति मंत्री रामकेश नें बिजली विभाग पर की गर्जना: बोले जनता की सुनों भ्रष्ट नीति छोड़ों

नसीमुद्दीन बने अखिलेश के ‘पारस मणि’: ‘पीडीए’ को दें रहे चमक, भाजपा में खौफ !

City News Uttar Pradesh Desk

मुख्तार की मौत की होगी न्यायिक जांच, एक महीने में देनी होगी रिपोर्ट

दुष्कर्म के आरोप पर क्षुब्ध युवक ने की खुदकुशी : दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

City News Uttar Pradesh

एमपी के सीएम मोहन यादव ने सपा पर जमकर साधा निशाना: बोले- विपक्ष का गठबंधन होगा फेल

ब्रेकिंग न्यूज़