24.6 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम-एसपी की 'कड़ी निगरानी' में हुई 'परीक्षा': व्यवस्था रही चुस्त-दुरुस्त, केंद्रों में दिखा अनुशासन
उत्तर प्रदेश

डीएम-एसपी की ‘कड़ी निगरानी’ में हुई ‘परीक्षा’: व्यवस्था रही चुस्त-दुरुस्त, केंद्रों में दिखा अनुशासन

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा  

बांदा। होमगार्ड भर्ती परीक्षा इस बार प्रशासन की “कड़ी सख्ती, हाईटेक निगरानी और मजबूत व्यवस्थाओं” के बीच “नकलविहीन और शांतिपूर्ण” ढंग से सम्पन्न हुई। खास बात यह रही कि “डीएम अमित आसेरी और पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल” ने स्वयं मैदान में उतरकर परीक्षा व्यवस्थाओं की “कमान संभाली” और “हर स्तर पर निगरानी” सुनिश्चित की।

डीएम-एसपी की 'कड़ी निगरानी' में हुई 'परीक्षा': व्यवस्था रही चुस्त-दुरुस्त, केंद्रों में दिखा अनुशासनसुबह से ही दोनों अधिकारियों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण शुरू किया। अमित आसेरी और पलाश बंसल ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, नगर पालिका बालिका उत्तर माध्यमिक विद्यालय, रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज तथा जनता इंटर कॉलेज खुरहंड सहित कई केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने परीक्षा की पारदर्शिता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि भर्ती प्रक्रिया में निष्पक्षता सर्वोपरि है।

डीएम-एसपी की 'कड़ी निगरानी' में हुई 'परीक्षा': व्यवस्था रही चुस्त-दुरुस्त, केंद्रों में दिखा अनुशासनवहीं एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जाए। दोनों अधिकारियों की सक्रिय मौजूदगी से परीक्षा केंद्रों पर अनुशासन और सख्ती साफ नजर आई।  अधिकारियों ने स्ट्रांग रूम और कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते हुए प्रश्नपत्रों की सुरक्षा व्यवस्था को परखा। साथ ही सीसीटीवी कैमरों के जरिए की जा रही निगरानी की स्थिति का जायजा लिया और सुनिश्चित किया कि हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

डीएम-एसपी की 'कड़ी निगरानी' में हुई 'परीक्षा': व्यवस्था रही चुस्त-दुरुस्त, केंद्रों में दिखा अनुशासनपरीक्षार्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति, प्रवेश के दौरान सघन जांच, पेयजल, बिजली और जनरेटर जैसी व्यवस्थाओं को भी परखा गया। मौके पर मौजूद स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, क्षेत्राधिकारी पुलिस, प्रधानाचार्य एवं अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : डीडीसी चुनाव में बसपा को मिली राजनीतिक संजीवनी …

जनसुनवाई में ‘सिस्टम बेनकाब’: महिला आयोग ने ‘अफसरों’ को लगाई फटकार’

City News Uttar Pradesh

बांदा में तीस लाख की ठगी से डीएम नगेंद्र अचंभित : दिये जांच के आदेश

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें दिया बादल का मशहूर मेला औऱ प्रदर्शनी : किया उदघाटन

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट में दिनदहाड़े अस्पताल जा रही नर्स से सामूहिक दुष्कर्म: चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

City News Uttar Pradesh

IND vs ENG: भारत ने इंग्लैंड को हराकर लगाया विश्व कप में जीत का ‘सिक्सर’: कप्तान रोहित के बाद शमी और बुमराह ने दिखाया दम

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़