City News Uttar Pradesh
स्मार्ट मीटर के नाम पर 'डकैती'? इंस्टॉलेशन से भड़का जनाक्रोश, विभाग पर गंभीर आरोप?
उत्तर प्रदेश

स्मार्ट मीटर के नाम पर ‘डकैती’? इंस्टॉलेशन से भड़का जनाक्रोश, विभाग पर गंभीर आरोप?

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। “स्मार्ट प्रीपेड मीटर” योजना अब “विवादों के घेरे” में आ गई है। गांव-गांव में विरोध के “स्वर तेज” हो गए हैं और ग्रामीणों ने “बिजली विभाग व निजी कंपनी पर मिलीभगत” का आरोप लगाते हुए “मोर्चा खोल” दिया है। मामला अब जिलाधिकारी तक पहुंच चुका है, जहां ज्ञापन देकर पूरे प्रकरण की “उच्च स्तरीय जांच की मांग” की गई है।

स्मार्ट मीटर के नाम पर 'डकैती'? इंस्टॉलेशन से भड़का जनाक्रोश, विभाग पर गंभीर आरोप?

ग्रामीणों का आरोप है कि उनकी सहमति के बिना घरों में प्रीपेड मीटर लगाए जा रहे हैं। विरोध करने पर निजी कंपनी के कर्मचारी डराने-धमकाने का सहारा ले रहे हैं। लोगों का कहना है कि मीटर न लगवाने पर पुलिस केस और हजारों रुपये के जुर्माने की धमकी दी जा रही है,जो पूरी तरह अनुचित है।

स्मार्ट मीटर के नाम पर 'डकैती'? इंस्टॉलेशन से भड़का जनाक्रोश, विभाग पर गंभीर आरोप?

जिन घरों में पहले से स्मार्ट मीटर लगे हैं,वहां नई परेशानी सामने आई है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि रिचार्ज करने के बाद भी बैलेंस अचानक कम हो जाता है और हजारों रुपये बिना वजह कट रहे हैं। यह स्थिति उपभोक्ताओं के लिए चिंता और गुस्से का कारण बन गई है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार मीटर का बैलेंस अचानक माइनस में चला जाता है, जिससे बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली काट दी जाती है।

स्मार्ट मीटर के नाम पर 'डकैती'? इंस्टॉलेशन से भड़का जनाक्रोश, विभाग पर गंभीर आरोप?

सबसे बड़ी समस्या यह है कि इस गड़बड़ी का जवाब देने के लिए कोई अधिकारी सामने नहीं आ रहा। बिल जमा करने और रिचार्ज कराने के बावजूद बिजली कटने से उपभोक्ता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। ग्रामीणों ने डीएम को दिए ज्ञापन में मांग की है कि जबरन लगाए गए मीटरों की जांचऔऱ दोषी कंपनी एवं अधिकारियों पर कार्रवाई की जाये। उपभोक्ताओं को पोस्टपेड मीटर का विकल्प मिले। लोगों का कहना है कि “स्मार्ट मीटर” के नाम पर उन्हें सिर्फ परेशानी और आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : बालू के अवैध कारेाबार में संलिप्त गैंगेस्टर की 26 लाख की संपत्ति जब्त ….

Banda : डीएम आनन्द सिंह का वरासत कारवां, जन-जन का मन बागबां !

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश बोले देश के विकास में यूपी ड्राइविंग सीट पर: मोदी व योगी का है कर्म फल

सड़क चौड़ीकरण पर प्रशासन ने दिखाई सख्ती: बुलडोजर देख मचा हड़कंप

City News Uttar Pradesh

अब मतदाता सूची के आधार पर होगा कोविड टीकाकरण

City News Uttar Pradesh

बांदा में संभावित हादसा: 18 हजार की ले सकता है जान ? लापरवाही का होगा परिणाम !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़