27.2 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : लौट रहे प्रवासियों को याद आता है, पिछले साल का भयावह मंजर …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कोरोना का संक्रमण बढ़ा तो एक बार फिर महानगरों में कमाने गए लोगों के लौटने का सिलसिला चालू हो गया। लोगों को आज भी पिछले साल का मंजर याद आता है। जब वह हजारों मील पैदल चले। भूख और प्यास से परेशान होकर अपने घरों तक पहुंचे थे। ऐसे में इस बार वह कोई रिस्क नहीं लेना चाहते। वह भयावह स्थिति में पहुंचने से पहले ही अपने घरों में लौट रहे हैं।

राजस्थान से लौटे हरि सिंह निवासी खमरखा थाना कमासिन, राजकरन राजपूत निवासी रामपुरिया, पीतांबर निवासी ग्राम पनौती थाना पहाड़ी जिला चित्रकूट ने बताया कि बीते वर्ष कोरोना संक्रमण के चलते सभी वाहन रेल, बस आदि सेवाएं बंद हो गई थी। ऐसे में हम लोग राजस्थान के नागौर जिले में पत्थर घिसाई का काम कर रहे थे। लॉकडाउन के बाद रोजगार छिन गया। हम लोग कमरों में कैद होकर रह गए थे। पास में जो पूंजी थी वह धीरे-धीरे करके दो माह के अंतराल में समाप्त हो गई थी। अब हमारे सामने खाने-पीने की गंभीर समस्या खड़ी हो गई। जान की बन आई थी। तब हम लोगों ने अपनी-अपनी मशीनें औने-पौने दामों में बेच दी थी। बाइक खरीद कर आठ जून को नागौर से करीब 11 सौ किलोमीटर का लंबा सफर तय करके रास्ते में पुलिस की मार को झेलते हुए घर आए थे।

अब पुन: देश में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। राजस्थान में भी कोरोना का संक्रमण जारी है। कहीं दोबारा लॉक डाउन की घोषणा न हो जाए इसी के चलते पिछली त्रासदी को याद कर हम लोगों ने घर वापसी का निर्णय ले लिया है। नागौर से बस से सफर शुरू करते हुए कमासिन कस्बा आए हैं। आज भी उनके चेहरे पर कोरोना संक्रमण व लॉक डाउन के भय की झलक दिख रही है। उन्होंने बताया कि कम से कम हम अपने परिवार व बच्चों के साथ रहकर मेहनत मजदूरी करके भरण पोषण कर लेंगे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

 पंचायत चुनाव : मां लड़ रहीं प्रधानी का चुनाव, बेटा बांट रहा शराब, पुलिस ने किया गिरफ्तार …

City News Uttar Pradesh

खबर का असर : खनिज अधिकारी अर्जुन कुमार पर चला चाबुक

City News Uttar Pradesh

पंचायत अध्यक्ष सुनील का प्रयास रंग लाया : समगरा हो गया बिजली से मजबूत

City News Uttar Pradesh

ओवरलोड ट्रक पकड़ना परिवहन अधिकारी को पड़ा भारी: दबंगों ने किया हमला, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

रहस्यमयी मौत: छत से लटका मिला शव, सवालों में घिरी ‘आत्महत्या’ की कहानी

City News Uttar Pradesh

धड़कते दिल से सवा नौ लाख हेक्टेयर में किसान लहलहायेंगे रबी फसलें ! …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़