27.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश का 'अफसरों को अल्टीमेटम': बिजली व्यवस्था 'दुरस्त' रखने की 'कड़ी हिदायत'
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश का ‘अफसरों को अल्टीमेटम’: बिजली व्यवस्था ‘दुरस्त’ रखने की ‘कड़ी हिदायत’

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। विधायक प्रकाश द्विवेदी ने जिले की “बिगड़ती बिजली व्यवस्था” पर “तीखा रुख” अपनाते हुए विद्युत विभाग के “अधिकारियों को कड़ी चेतावनी” दी है। उन्होंने साफ कहा कि “गर्मी के मौसम में यदि बिजली आपूर्ति बाधित” हुई तो “जिम्मेदारी तय” की जाएगी। जनता को बिजली के लिए परेशान होना पड़े, यह किसी भी हालत में “बर्दाश्त” नहीं किया जाएगा।

विधायक प्रकाश का 'अफसरों को अल्टीमेटम': बिजली व्यवस्था 'दुरस्त' रखने की 'कड़ी हिदायत'

विधायक प्रकाश द्विवेदी ने अपने खुरहंड स्थित आवास पर मुख्य विद्युत अभियंता अरविंद नायक के साथ समीक्षा बैठक कर जिले में चल रही बिजली परियोजनाओं और व्यवस्थाओं की पड़ताल की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों से ट्रांसफार्मरों की स्थिति, लाइन सुधार, कटौती और उपभोक्ताओं की शिकायतों को लेकर जवाब मांगा।

विधायक प्रकाश का 'अफसरों को अल्टीमेटम': बिजली व्यवस्था 'दुरस्त' रखने की 'कड़ी हिदायत'

विधायक प्रकाश ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि पिछले पांच-छह वर्षों में सरकार ने बांदा को बिजली संकट से मुक्त कराने के लिए अरबों रुपये खर्च किए, लेकिन इसके बावजूद समस्या खत्म होने के बजाय “सुरसा के मुंह” की तरह बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति विभागीय कामकाज पर गंभीर सवाल खड़े करती है जो कहीं न कहीं “व्यापक भ्रष्टाचार” का संकेत है।

विधायक प्रकाश का 'अफसरों को अल्टीमेटम': बिजली व्यवस्था 'दुरस्त' रखने की 'कड़ी हिदायत'

उन्होंने अधिकारियों को सख्त लहजे में कहा कि बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए ईमानदारी से काम करें। यदि लापरवाही, भ्रष्टाचार या ढिलाई सामने आई तो जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी। बैठक में अधीक्षण अभियंता रविकांत वर्मा और अधिशासी अभियंता राजीव रंजन भी मौजूद रहे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मैरिज हाल संचालक सहित आधा दर्जन पर दुष्कर्म व अपहरण की रिपोर्ट हुई दर्ज

City News Uttar Pradesh

रनगवां बांध बोल रहा है आई लव यू : खेतों में तीन बार बहेगी जीवनधारा

राम नहीं आए भाजपा के काम: अयोध्या तो हारे ही, पूरे मंडल से हुआ बीजेपी का सफाया

फोरम नें मोटर साइकिल चोरी का परिवादी को दिया 23 हजार का क्लेम चेक

बांदा में माता बनी कुमाता : दो वर्ष के अपने बच्चे को नदी में फेंक कर दी हत्या …

अनूठे आयोजन से विधायक प्रकाश गदगद : कोलावल रायपुर समारोह का समापन

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़