30 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा। वकीलन पुरवा में "विकास का दावा कागज़ों तक सिमटा" नजर आता है। मुख्य सड़क से बस्ती तक करीब तीन किलोमीटर लंबा "रास्ता आज भी कच्चा"और "ऊबड़-खाबड़" है। हालात इतने खराब हैं कि एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पाती। बीमारों को चारपाई पर लादकर मुख्य मार्ग तक ले जाना पड़ता है।
उत्तर प्रदेश

विकास ठप: जीवन रेखा बनी कच्ची पगडंडी, प्रशासन पर सवाल

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। वकीलन पुरवा में “विकास का दावा कागज़ों तक सिमटा” नजर आता है। मुख्य सड़क से बस्ती तक करीब तीन किलोमीटर लंबा “रास्ता आज भी कच्चा” और “ऊबड़-खाबड़” है। हालात इतने खराब हैं कि एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पाती। बीमारों को चारपाई पर लादकर मुख्य मार्ग तक ले जाना पड़ता है।

विकास ठप: जीवन रेखा बनी कच्ची पगडंडी, प्रशासन पर सवाल

ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से सड़क निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन जिम्मेदारों की अनदेखी के कारण समस्या ‘जस की तस’ बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार बरसात के दिनों में स्थिति और भयावह हो जाती है। कीचड़ और गड्ढों के कारण मोटरसाइकिल तक बस्ती में प्रवेश नहीं कर पाती। आपात स्थिति में जब किसी की तबीयत बिगड़ती है, तब एंबुलेंस मुख्य सड़क पर ही रुक जाती है। मरीज को चारपाई पर उठाकर लगभग तीन किलोमीटर पैदल ले जाना पड़ता है।

विकास ठप: जीवन रेखा बनी कच्ची पगडंडी, प्रशासन पर सवाल

ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान और सचिव को कई बार लिखित और मौखिक शिकायत दी गई,लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने प्रशासन के सामने अपनी समस्या रखी है। उनका कहना है कि सड़क न होने से बच्चों की पढ़ाई,किसानों की उपज और दैनिक जीवन सभी प्रभावित हो रहे हैं।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कृषक समृद्धि योजना में छलावा: बांदा को नहीं मिली एक भी ‘नंदिनी डेयरी’ !

तालाब में आठ साल के मासूम का शव देख गांव में फैली सनसनी, घर से स्कूल के लिए निकला था बच्चा

City News Uttar Pradesh

अंकित बासू द्वारा सफाई व्यवस्था का निरीक्षण: लापरवाही पर सख्त चेतावनी

City News Uttar Pradesh

मौनी बाबा धाम मेले की व्यवस्था हेतु कार्य प्रभारियों की सौंपी गई जिम्मेदारी

City News Uttar Pradesh

महोबा में अधिकारियों से परेशान भाजपा पदाधिकारी ने खाया जहर: मच गया हड़कंप, गंभीर हालत में भर्ती

Banda- अवैध जल संयोजन में प्रधान सहित नौ लोग फंसे कानूनी दायरे में

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़