City News Uttar Pradesh
रील की दीवानगी बनी काल: कैमरे के सामने फंदे पर झूल गई मां, बेटी बनी गवाह
उत्तर प्रदेश

रील की दीवानगी बनी काल: कैमरे के सामने फंदे पर झूल गई मां, बेटी बनी गवाह

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सोशल मीडिया की चकाचौंध और “वायरल” होने की खतरनाक सनक ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। रील बनाने की दीवानगी इस कदर हावी हो गई कि एक मां ने अपनी जान गंवा दी और उसकी चार वर्षीय मासूम बेटी उस खौफनाक मंजर की मूक गवाह बन गई। यह हादसा सिर्फ एक आत्महत्या नहीं, बल्कि सोशल मीडिया के अंधे जुनून का भयावह चेहरा है जिसने रिश्तों, संवेदनाओं और जिम्मेदारियों को कुचल दिया।

रील की दीवानगी बनी काल: कैमरे के सामने फंदे पर झूल गई मां, बेटी बनी गवाह

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के करुइडा पुरवा निवासी मोहनी सोशल मीडिया पर बेहद सक्रिय थी। दिन-रात मोबाइल हाथ में रहता, नए-नए वीडियो,रील और कंटेंट बनाने की कोशिश चलती रहती। परिजनों के मुताबिक, पिछले एक महीने से मोहनी यूट्यूब पर फंदा लगाने से जुड़े वीडियो और तरीकों को लगातार देख रही थी। उसे यह भ्रम हो गया था कि वह एक “डिफरेंट” और “वायरल” कंटेंट बना रही है, लेकिन यह कंटेंट उसकी जिंदगी का आखिरी अध्याय बन जाएगा,यह किसी ने नहीं सोचा था। घटना वाले दिन मोहनी ने अपनी चार साल की बेटी को मोबाइल फोन थमाया और कहा कि वह वीडियो रिकॉर्ड करे। मासूम बच्ची को क्या पता था कि कैमरे के उस फ्रेम में वह अपनी मां की आखिरी सांसें कैद कर रही है।

रील की दीवानगी बनी काल: कैमरे के सामने फंदे पर झूल गई मां, बेटी बनी गवाह

कुछ ही पलों में बच्ची ने देखा कि उसकी मां फंदे से लटक कर अचेत हो चुकी है। डर और घबराहट में बच्ची जोर-जोर से रोने लगी और घर के अन्य लोगों को आवाज दी। परिजन दौड़ते हुए पहुंचे, मोहनी को नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक मौत उसे अपनी गिरफ्त में ले चुकी थी। पति जगदीश का दर्द छलक पड़ा। उन्होंने बताया कि वह कई बार पत्नी को समझा चुके थे कि सोशल मीडिया और रील बनाने की लत खतरनाक होती जा रही है। वह यह मान बैठी थी कि रील बनाना उसकी पहचान है, उसका सपना है। कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि महिला किन वीडियो और कंटेंट को देख रही थी।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधानसभा चुनाव : हर मतदान बूथ पर एक-एक बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट व वीवीपैट की गई आवंटित

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट मंडल में धान खरीद व्यवस्था में झोल, खुल गई पोल

City News Uttar Pradesh

बाढ़ का असर : सब्जियों की कीमत पर आई बाढ़,चढ़े दाम …

Banda : राजस्थान से लौटी गर्भवती की मौत, पीटकर हत्या का आरोप …

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें चुनावी जीत की भरी चेतना: किया हौसला आफजाई

City News Uttar Pradesh

हमीरपुर में चार दिन से लापता युवक का मिला शव : हत्या कर अधजली लाश को खेत में दफनाया

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़