City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : गर्मी के प्रकोप में राहगीरों की प्यास नहीं बुझा पा रहे शहर में लगे वाटर कूलर …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा । प्रैल महीना शुरू होते ही गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में पालिका की ओर से शहर के 11 स्थानों से अधिक जगहों पर लोगों को पानी पीने के लिए वाटर कूलर की व्यवस्था कराई गई थी। लेकिन वर्तमान समय में दो या तीन जगहों को छोड़ कर अन्य स्थानों पर वाटर कूलर मात्र शोपिस बनकर लगे हुए है। अधिकतर वाटर कूलर या तो खराब हो चुके है, या तो उनकी मोटर फुंक चुकी है। आमजनों की प्यास बुझाने के लिए प्रशासन की ओर से इन्हें लगवाया गया था। लेकिन इनकी देख-रेख न होने के चलते आज यह जर्जर हालत में पहुंच चुके है।


भयंकर गर्मी में शहर के अधिकतर वाटर कूलर खराब हैं। इससे राह चलते लोगों को पानी भी नसीब नहीं हो पा रहा है। नगरपालिका की लापरवाही के कारण लोगों को शीतल जल नहीं मिल पा रहा है। धीरे-धीरे गर्मी अपने चरम पर है। लोग ठंडे पानी की आवश्यकता महसूस करते हैं। जब वह पानी की तलाश मे वाटर कूलर की ओर बढ़ते है तो वह खराब मिलते है। कुछ ऐसे स्थान है, जहां पहले वाटर कूलर हुआ करते थे आज वहां से गायब है। पालिका की लापरवाही के कारण राहगीर पानी को तरस रहे हैं। इस भीषण गर्मी में लोगों को राहत पहुंचाने के लिए लोग शीतल जल की प्याऊ लगवाते है। एक नगरपालिका है जो शहर के वाटर कूलर को संचालित नहीं करा पा रही है। इनकी आवश्यकता गर्मी के करीब तीन चार माह के लिए महसूस होती है। नगरपालिका शहर वासियों को तीन चार माह तक ठंडे जल की सुविधा नहीं दे पा रही है। आज शहर के अधिकतर वाटर कूलर शोपीस बने हुए हैं। हालांकि नगरपालिका शहर के 11 स्थानों पर वाटर कूलर संचालित होने का दावा कर रही है।

– इन जगहों पर लगाए गए वाटर कूलर

शहर में स्थित काली देवी मंदिर, बाबूलाल चौराहा, किरन कॉलेज चौराहा, संकट मोचन मंदिर, जरैली कोठी आदि स्थानों पर वाटर कूलरों की व्यवस्था तो की गई है। लेकिन इनकी साफ-सफाई न होने के चलते यह खराब हो चुके है।

– इन स्थानों पर अतरिक्त वाटर कूलर की जरूरत

शहर में प्रतिदिन यात्रियों का आना-जाना होता है, लेकिन उनके लिए न तो रोडवेज में वाटर कूलर की कोई व्यवस्था है, न ही रेलवे स्टेशन पर कोई वाटर कूलर लगा हुआ है। इसके अलावा चिल्ला चौराहा, कालूकुंआ चौराह व माहेश्वरी देवी मंदिर जैसे जगहों पर वाटर कूलर की जरूरत है।

बुद्धि प्रकाश (इओ नगर पालिका ) ने बताया कि शहर में 11 वाटर कूलर लगे हुए है, जिनमे से छह जगहों पर संचालित है। शेष बचे हुए वर्कशॉप में रिपेयर किए जा रहे हैं। जिन स्थानों पर यह लगे हुए थे वहां से वर्कशाप में मंगा लिया गया है। जिनको सही कराकर यथास्थान लगाया जाएगा। वही जरूरत के हिसाब से अन्य जगहों पर वाटर कूलर लगाए जाने की व्यवस्था कराई जाएगी।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम आनंद के हस्तक्षेप पर एसएनसीयू में भर्ती हो सका शिशु …

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का पुनः लिया जायजा : राहत कार्यों में तेजी

पूर्व विधायक बाहुबली विजय मिश्र पर कसा शिकंजा, कुर्क होगा 11 करोड़ रुपए का आलीशान फ्लैट

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें दिया ऊर्जा क्षेत्र में बांदा को नया उजाला, दूर होगी बिजली आपूर्ति समस्या

City News Uttar Pradesh

बिजली कर्मचारी संघ ने भरी हुंकार : इलेक्ट्रिक सिटी अधिनियम 2021 रद्द करने की उठाई मांग …

घर में घुसकर छेड़खानी और फायरिंग : कोर्ट के आदेश पर आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़