21.8 C
Lucknow
October 21, 2026
City News Uttar Pradesh
खनन माफियाओं पर 'डिजिटल' प्रहार : 'वीटीएस सिस्टम' से क्या होगा 'कामयाब' !
उत्तर प्रदेश

खनन माफियाओं पर ‘डिजिटल’ प्रहार : ‘वीटीएस सिस्टम’ से क्या होगा ‘कामयाब’ !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। अब तक खुलेआम ‘नियमों को कुचलते हुए सड़कों पर दौड़ रहे मौरंग लदे ट्रकों’ के लिए ‘कागजों में खतरे की घंटी’ बज चुकी है। वर्षों से ‘अवैध खनन और ओवरलोडिंग’ के आरोपों से घिरे मौरंग कारोबार पर अब खनिज विभाग ने ‘डिजिटल हथौड़ा’ चला दिया है। लेकिन इसकी काट के प्रयास भी ‘गलबहियां’ बन रहे हैं।

खनन माफियाओं पर 'डिजिटल' प्रहार : 'वीटीएस सिस्टम' से क्या होगा 'कामयाब' !

जिले की मौरंग खदानों से होने वाले परिवहन पर नकेल कसने के लिए ‘व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम’ लागू कर दिया गया है, जिससे अब हर वाहन की हर ‘हरकत’ पर ‘सीधी नजर’ रखी जाएगी।

बालू खनन 'माफियाओं' का 'खुफिया तंत्र' : डीएम, एसपी के लिये 'मुसीबत' ?

जिले में मौरंग परिवहन में लगे कुल 1200 वाहनों में से अब तक 1000 वाहनों में वीटीएस सिस्टम स्थापित किया जा चुका है। शेष वाहनों को भी जल्द ही इस दायरे में लाया जाएगा। एक बार (वीटीएस) लगते ही वाहन खदान से निकलते ही खनिज विभाग की ‘डिजिटल निगरानी’ में आ जाएगा।

खपटिहा खंड 356/2 में 'अवैध खनन' का 'महातांडव' : माफिया के आगे प्रशासन 'नतमस्तक' ?

वीटीएस सिस्टम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि अब अधिकारी यह जान सकेंगे कि मौरंग किस खदान से लोड हुई, वाहन किस रूट से गुजर रहा है। वीटीएस को सीधे संबंधित क्षेत्र के खनिज विभाग के अधिकारियों के ‘मोबाइल’ से जोड़ा गया है, जिससे परिवहन के दौरान हर अपडेट ‘रियल-टाइम’ में मिलता रहेगा। अब कोई भी वाहन यदि अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया, तो उस पर बिना किसी देरी के सीधे 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। इससे मौरंग माफिया और नियम तोड़ने वाले ट्रांसपोर्टरों में खलबली सी है। काट करने का जुगाड़ शुरू है !

बालू खनन 'माफियाओं' का 'खुफिया तंत्र' : डीएम, एसपी के लिये 'मुसीबत' ?

अवैध परिवहन पर रोक के लिए तीन हाईटेक चेक गेट भी सक्रिय किए गए हैं। दो चेक गेट नरैनी क्षेत्र में, एक चेक गेट मटौंध थाना क्षेत्र में। ये सभी ‘चेक’ गेट सीसीटीवी कैमरों से ‘लैस’ हैं। यह हाईटेक व्यवस्था पहले चरण में बांदा और हमीरपुर जिलों में लागू की गई है। हालांकि यह देखने वाली बात होगी कि यह सिस्टम मैदान में कितना असरदार साबित होता है,या फिर मौरंग माफिया इसके भी रास्ते खोज निकालते हैं।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चहक कार्यक्रम से महक उठा विकास खंड महुआ : आंगन बाड़ी भरेंगी खुशबू

City News Uttar Pradesh

Banda- स्कूल की बाउंड्री से नाराज दबंगों ने प्रधान को पीटा,पांच पर रिपोर्ट…

City News Uttar Pradesh

पत्नी एवं बेटे के दुर्दान्त हत्यारे को आजीवन कारावास एवं 55 हजार का अर्थदंड

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड की मिट्टी बोली तो ‘हिल’ गया ‘बॉलीवुड’: महंगाई डायन ने ‘दुनिया’ को दिखाया लोकगीत का दम

City News Uttar Pradesh Desk

जश्न-ए-आज़ादी : 75वें स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा फहराने के लिए योगी सरकार खरीदेगी दो करोड़ झंडे, 40 करोड़ रुपये होंगे खर्च

Banda : मांगों को लेकर बिजली कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़