
- शरद मिश्रा
बांदा। मंडलायुक्त अजीत कुमार की अध्यक्षता में हुई मंडलीय समीक्षा बैठक ने पूरे प्रशासनिक तंत्र को झकझोर कर रख दिया ! विकास कार्यों की धीमी रफ्तार, योजनाओं में लापरवाही और अधिकारियों की गैर-जिम्मेदाराना कार्यशैली पर आयुक्त का रुख बेहद सख्त नजर आया। कई अधिकारी बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए, जिस पर मंडलायुक्त ने तीखी नाराजगी जताई। कारण बताओ नोटिश के निर्देश दिए। चेतावनी दी कि अब “फाइलों में नहीं, जमीन पर काम” दिखना चाहिए।

आयुक्त ने धान खरीद केंद्रों को पूरी क्षमता के साथ संचालित रखने और लक्ष्य के अनुरूप खरीद सुनिश्चित करने और खाद वितरण व्यवस्था पर भी अधिकारियों को सतर्क किया। पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा में प्रगति संतोषजनक नहीं मिलने पर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई। शीतलहर को देखते हुए मंडल के सभी रैन बसेरों को आवश्यक सुविधाओं के साथ संचालित रखने तथा गौशालाओं में गौवंशों के लिए चारा, टीकाकरण और ठंड से बचाव के पुख्ता इंतजाम करने के आदेश दिए। अधीक्षण अभियंता विद्युत और उपनिदेशक उद्यान के अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण तलब किया गया।

वहीं, उद्यान विभाग की योजनाओं में हमीरपुर और चित्रकूट की धीमी प्रगति पर भी नाराजगी जताई गई। सेतु निर्माण कार्यों की सुस्त रफ्तार पर बांदा लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता को कड़े निर्देश दिए गए। आयुक्त ने नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों को कूड़ा निस्तारण, नालों व नालियों की सफाई नियमित कराने के निर्देश दिए।

जल जीवन मिशन के तहत चित्रकूट में लंबित जलापूर्ति कार्यों को शीघ्र पूरा करने और खोदी गई सड़कों को गुणवत्ता के साथ दुरुस्त कराने पर जोर दिया गया। बैठक में डीएम जे. रीभा, चित्रकूट, महोबा व हमीरपुर के जिलाधिकारी, संयुक्त विकास आयुक्त सहित मंडल के सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। आयुक्त की सख्ती से बैठक में यह स्पष्ट संदेश गया कि अब विकास कार्यों में ढिलाई पर सीधी कार्रवाई तय है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
