27 C
Lucknow
August 28, 2026
City News Uttar Pradesh
मेडिकल कॉलेज की 'ऐतिहासिक' उपलब्धि: अब 'हार्टअटैक' मरीजों को 'हाईटेक इलाज'
Other

मेडिकल कॉलेज की ‘ऐतिहासिक’ उपलब्धि: अब ‘हार्टअटैक’ मरीजों को ‘हाईटेक इलाज’

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। हृदय रोगियों के लिए अब एक ‘जीवनरक्षक और ऐतिहासिक’ सुविधा यहां मेडिकल कालेज में उपलब्ध हो गई है। हार्ट पीड़ित मरीजों को अब बाहर भटकने की जरूरत नहीं होगी। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में स्थापित विशेष “स्टेमी रूम” में मरीजों को तुरंत त्वरित और विशेषज्ञ उपचार मिलेगा। यह सुविधा जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था में “मील का पत्थर” मानी जा रही है।

तापमान में उतार चढ़ाव : मौसम के साथ-साथ बिगड़ रहा सेहत का भी मिजाज

मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी यूनिट में दो बेड का अत्याधुनिक स्टेमी रूम तैयार किया गया है, जिसमें मॉनिटर, फ्रिज, आवश्यक दवाइयां और जीवनरक्षक उपकरण उपलब्ध हैं। चिकित्सकों के अनुसार, हार्ट अटैक में शुरुआती एक घंटा अत्यंत महत्वपूर्ण होता है, और इस समय में उचित उपचार मिलने पर मरीज की जान बचने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।

मेडिकल कॉलेज की 'ऐतिहासिक' उपलब्धि: अब 'हार्टअटैक' मरीजों को 'हाईटेक इलाज'

स्टेमी रूम की देखरेख मेडिसिन विभाग के प्रशिक्षित डॉक्टर आकिब फारूकी करेंगे। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी स्टाफ के लिए विशेष कार्यशालाएं आयोजित कर हृदय रोगियों की पहचान, प्राथमिक देखरेख और प्रोटोकॉल आधारित इलाज का प्रशिक्षण दिया है।

मेडिकल कॉलेज की 'ऐतिहासिक' उपलब्धि: अब 'हार्टअटैक' मरीजों को 'हाईटेक इलाज'

शासन ने इस सुविधा के तहत दो जीवनरक्षक इंजेक्शन भी उपलब्ध कराए हैं, जिनका उपयोग केवल विशेषज्ञ डॉक्टरों के निर्देश पर किया जाएगा। यदि मरीज की स्थिति गंभीर पाई जाती है, तो उसे आगे के इलाज के लिए कार्डियोलॉजी कानपुर रेफर किया जाएगा। मरीजों को सुरक्षित रूप से कानपुर पहुंचाने के लिए दो एंबुलेंस की व्यवस्था भी की गई है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम आनंद की प्रशासनिक कुशलता : मंत्री का गुस्सा हुआ शांत ! …

City News Uttar Pradesh

बांदा में रजिस्ट्री कार्यालय के ‘कुबेर’ राजू के लूट का राज? संविदा कर्मचारी चला रहा ‘पूरा सिस्टम’ !

City News Uttar Pradesh Desk

Banda- प्रधनमंत्री के जन्मदिन पर विधायक प्रकाश ने बांटे फल व उपकरण

City News Uttar Pradesh

मनरेगा की “सत्यनारायण कथा” जिले में नहीं चल पा रही सत्य पर !

City News Uttar Pradesh

डीएम जे. रीभा की दो टूक: योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचे, वरना होगी कड़ी कार्रवाई

Banda : बढ़ता कोरोना, डीएम आनंद व्यवस्था को लेकर सख्त, बैठक कर की समीक्षा ! …

ब्रेकिंग न्यूज़