City News Uttar Pradesh
विधायक विशंभर को 'दानवीर कर्ण की संज्ञा: कालिंजर बस स्टाप के लिए 'दान' की थी 'बेशक़ीमती भूमि' !
उत्तर प्रदेश

विधायक विशंभर को ‘दानवीर कर्ण की संज्ञा: कालिंजर बस स्टाप के लिए ‘दान’ की थी ‘बेशक़ीमती भूमि’ !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बबेरू विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक विशंभर यादव इन दिनों क्षेत्रीय राजनीति के साथ ही ‘त्याग, दान और जनसेवा’ की मिसाल के रूप में चर्चा के केंद्र में हैं। कालिंजर जैसे ऐतिहासिक, धार्मिक और सामरिक महत्व वाले क्षेत्र में रोडवेज बस अड्डे के निर्माण के लिए 5 बीघा अति बहुमूल्य निजी भूमि का विधिवत कानूनी दान कर उन्होंने राजनीति को सेवा का नया अर्थ दे दिया है। इस ऐतिहासिक निर्णय के बाद विधायक विशंभर यादव की छवि क्षेत्र में राजनीति के “दानवीर कर्ण” के रूप में उभरकर सामने आई है।

विधायक विशंभर को 'दानवीर कर्ण की संज्ञा: कालिंजर बस स्टाप के लिए 'दान' की थी 'बेशक़ीमती भूमि' !

भूमि दान के बाद जब विधायक विशंभर यादव सोमवार को कालिंजर पहुंचे, तो वहां का दृश्य अभूतपूर्व रहा। कालिंजर वासियों ने “पलक-पांवड़े बिछाकर” अपने विधायक का भव्य और भावनात्मक स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों, माल्यार्पण और नारों के बीच जनता ने उनकी “भूमि दान वीरता” की मुक्तकंठ से सराहना की। हर वर्ग, हर गांव और हर आयु वर्ग के लोगों में विधायक के प्रति सम्मान और अपनत्व साफ ‘झलक’ रहा था।

विधायक विशंभर को 'दानवीर कर्ण की संज्ञा: कालिंजर बस स्टाप के लिए 'दान' की थी 'बेशक़ीमती भूमि' !

इस अवसर पर विधायक विशंभर यादव स्वयं भी जनता के अपार प्रेम और स्नेह को देखकर भाव-विभोर हो गए। उन्होंने भगवान नीलकंठ महादेव को स्मरण करते हुए कहा कि यह सब उनकी कृपा का ही प्रतिफल है। उन्होंने भावुक स्वर में कहा “तेरा तुझको अर्पण, क्या लागे मेरा”, यानी जो कुछ भी ईश्वर का दिया हुआ है, उसे जनकल्याण में अर्पित करना ही सच्ची भक्ति और सच्ची राजनीति है।

विधायक विशंभर को 'दानवीर कर्ण की संज्ञा: कालिंजर बस स्टाप के लिए 'दान' की थी 'बेशक़ीमती भूमि' !

स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए विधायक विशंभर यादव ने कहा कि कालिंजर केवल एक ऐतिहासिक धरोहर नहीं, बल्कि आस्था, संस्कृति और गौरव का प्रतीक है। इसके समग्र विकास के लिए उन्होंने जो भी कदम उठाया है, वह पूरी तरह निस्वार्थ भाव से लिया गया निर्णय है। विधायक ने कहा “आप सबका यह प्रेम, सम्मान और विश्वास मेरे लिए किसी पद या संपत्ति से कहीं बड़ा है। एक सेवक के रूप में मैं दिल की गहराइयों से आपका आभारी हूं। यह भूमि दान मेरे लिए कोई त्याग नहीं, बल्कि भगवान शिव की कृपा से मिला अवसर है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा की ‘अगस्त क्रांति’: तुर्रा में ‘रेल पटरी’ उखाड़ी, 21 कोड़ों की सजा मिली

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा में शिला के रूप में प्रकट हुई थी महेश्वरी देवी: शक्ति पीठों में है गणना

मंत्री रामकेश नें बताया अमृत योजना में तिंदवारी, बिसंडा व ओरन में भी बरसेगा विकास

City News Uttar Pradesh

ट्रक में लोहे के चूरे से छिपा रखा था गांजा, पुलिस में 40 बोरियां समेत 2 को किया गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

Banda – 50 वर्षीय महिला से गैंगरेप की कराई जाए जांच…

प्रेम विवाह के चार साल बाद, युवती ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़