City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : तेजी बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, जरा सी लापरवाही पड़ सकती है भारी …

 

  • विनोद मिश्रा 

बांदा । एक बार फिर कोरोना संक्रमण ने पैर पसार दिए हैं। रोज ही मरीज मिलने शुरू हो गए हैं। उससे ज्यादा चिता की बात यह कि लोगों की बेपरवाही भी सामने नजर आ रही है। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, सार्वजनिक जगहों के साथ ही अस्पतालों में मास्क और दो गज दूरी का पालन होता नहीं दिख रहा है। यह लापरवाही एक बार फिर भारी पड़ सकती है। चिकित्सक कहते हैं कि कोविड-19 गाइड लाइन का पालन ही खुद और परिवार को सुरक्षित रख सकता है।

कोरोना संकट काल में आमजन काफी सजग नजर आया था। दो गज की दूरी और मास्क का प्रयोग चरम पर था। नतीजा, कोरोना पर विजय पताका फहराई गई और लोग सुरक्षित भी रहे। एक बार फिर कोरोना संक्रमण ने पैर फैलाने शुरू कर दिए हैं। उस दौर में कोविड नियमों का पालन चरम पर था, अब दिलो-दिमाग से इसका खौफ निकलता जा रहा है।

– हर जगह दिखती भीड़, मास्क से दूरी पड़ेगी भारी

कोरोना संकट काल में हर दुकानदार व खरीदार को मास्क अनिवार्य किया गया था। सफर के दौरान बसों में सैनिटाइजर और मास्क का बंदोबस्त जरूरी था। अब यह सब नजर नहीं आता है। हॉट-बाजार में नजर आने वाली बेपरवाही आने वाले समय में भारी पड़ सकती है। रोडवेज बसें हों या फिर जिला अस्पताल, हर जगह कोविड-19 के पालन की अनदेखी नजर आती है।

डॉ. एनडी शर्मा (सीएमओ) ने बताया कि बेपरवाही भारी पड़ सकती है। आमजन को खुद और परिवार को सुरक्षित रखने के लिए कोविड-19 नियमों का पालन कराने के साथ टीकाकरण जरूर कराना होगा। हर सीएचसी, पीएचसी में मुफ्त में टीकाकरण किया जा रहा है। वैक्सिन की दोनों डोज सुरक्षित रखेगी और यह कारगर है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

News : स्वामी विवेकानंद जी का जीवन दर्शन है वे सच्चे अर्थ में राष्ट्र संत थे : इंजीनियर प्रणव त्रिपाठी

City News Uttar Pradesh

डीएम नगेंद्र नें तालाब पूजन कर जल संरक्षण पर दिया जोर

लापता युवक यमुना नदी में डूबा: एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू आपरेशन किया जारी, सर्विलांस के माध्यम से हुई जानकारी

City News Uttar Pradesh

दीपावली का पर्व आया औऱ खाद्य पदार्थो में मिलावट की बहार लाया

City News Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, बिजली की दरों में नहीं होगी कोई बढ़ोतरी, विद्युत नियामक आयोग का फैसला

City News Uttar Pradesh

एमएलसी जितेंद्र सिंह नें ‘गणतंत्र दिवस’ पर दी बधाई : संविधान की ‘ताकत एवं संस्कृति’ का किया उल्लेख

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़