25 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : दो ट्रकों की भिड़ंत में एक की मौत, दो गंभीर, पुलिस के फोन करने पर भी नहीं पहुंची एंबुलेंस …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। झांसी-मीरजापुर हाईवे पर मटौंध कस्बे के पास शनिवार को दो ट्रकों की टक्कर में एक चालक की मौत हो गई, जबकि दूसरे के चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि सड़क किनारे खड़ा ट्रक खंती में जा गिरा, जिसमें बैठे चालक व खलासी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस के नहीं पहुंचने पर निजी साधन से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। काफी देर बाद मृतक की शिनाख्त बाराबंकी निवासी चालक के रूप में हुई।

झांसी जनपद के सीपरी निवासी ट्रक चालक 41 वर्षीय वसीम बेग शनिवार सुबह गिट्टी लेने महोबा (कबरई) जा रहा था। साथ में खलासी ग्वालियर निवासी क्लीनर 40 वर्षीय कप्तान सिंह भी था। झांसी-मीरजापुर हाईवे पर मटौंध थाने से करीब दो किमी. दूर ट्रक में खराबी आ गई, जिससे एक दुकान के सामने सड़क किनारे खड़ा कर मरम्मत कराने लगे। इसी दौरान महोबा से गिट्टी लादकर आ रहे ट्रक ने सीधे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि केबिन में बैठे चालक व खलासी समेत ट्रक खंती में जा गिरा। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और घायलों को बाहर निकाला। जबकि मौके पर गिट्टी लदे ट्रक चालक की केबिन में फंसकर मौत हो गई।

– नहीं पहुंची एंबुलेंस, भेजा निजी साधन से

पुलिस ने एंबुलेंस को फोन किया पर काफी देर तक नहीं पहुंचने के बाद निजी साधन से जिला अस्पताल भेजा। घंटों बाद तक मृतक की शिनाख्त की कोशिश की जाती रही। कागजातों में दर्ज मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर उसकी पहचान बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ निवासी 45 वर्षीय दिनेश पुत्र ननकारी के रूप में की गई। हादसे के बाद हाईवे पर करीब आधा घंटा यातायात बाधित हो गया।

– क्रेन से निकाला गया खंती में गिरा ट्रक

मटौंध थानेदार रामजी सिंह ने केबिन में फंसे शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। खंती में गिरे ट्रक को क्रेन से बाहर निकलवाया गया। पुलिस ने मृतक व घायलों के स्वजन को सूचना दी है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

राजा राम के पुरवा में अब बहेगी शिक्षा की बयार: विद्याधाम समिति का अनोखा प्रयास

City News Uttar Pradesh

साढ़े पांच लाख का इनामी डकैत गौरी मुठभेड़ में ढेर, एके-47 समेत कई असलहे हुये बरामद …

City News Uttar Pradesh

बारिश से पहले जल निकासी को औगासी रोड से मर्का व तिंदवारी रोड तक बनेगा पक्का नाला : जिला पंचायत अध्यक्ष

जिला प्रशासन खबरदार : गौशालाओं में हाहाकार !

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट: बीते 24 घंटे के अंदर सामूहिक दुष्कर्म से मुकरी युवती, कहा -ओझा के कहने पर चार युवकों के खिलाफ दर्ज कराया था झूठा मुकदमा

City News Uttar Pradesh

कैप्टन वर्तुल दीक्षित नें बांदा को फिर किया गौरान्वित: खुशी की लहर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़