24.6 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
मंत्री रामकेश का ऐलान : बुंदेलखंड में बहेगी पानी की धार, वरना जिम्मेदारों पर गाज
उत्तर प्रदेश

मंत्री रामकेश का ऐलान : बुंदेलखंड में बहेगी पानी की धार, वरना जिम्मेदारों पर गाज

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड की प्यास बुझाने का सपना अब हकीकत बनने की ओर है। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने कहा है कि जल जीवन मिशन के तहत दिसंबर 2025 तक हर घर में नल से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि समय सीमा में कार्य पूर्ण करें, संसाधनों की कमी किसी भी हाल में बाधा नहीं बनेगी।

मंत्री रामकेश का ऐलान : बुंदेलखंड में बहेगी पानी की धार, वरना जिम्मेदारों पर गाज

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने एक भेंट बताया कि जल जीवन मिशन केवल पाइपलाइन बिछाने या नल लगाने की योजना नहीं है, बल्कि यह ग्रामीण जनजीवन में बदलाव लाने वाला बड़ा अभियान है। उन्होंने कहा कि यह मिशन ग्रामीण महिलाओं की गरिमा, स्वास्थ्य और जीवन स्तर से सीधा जुड़ा हुआ है। गांवों में महिलाओं को अब सिर पर पानी ढोने की मजबूरी नहीं रहेगी, हर घर में नल से जल पहुंचेगा। हमारे लिए यह सिर्फ पेयजल की व्यवस्था नहीं, बल्कि सामाजिक सम्मान का अभियान है।

मंत्री रामकेश बोले- केंद्रीय बजट से विकास को मिली रफ़्तार: जल जीवन मिशन बना विकास की लाइफलाइन

मंत्री ने बताया कि फेज़-2 और 3 की परियोजनाओं का लगभग 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। जो कार्य शेष हैं, उन्हें दिसंबर 2025 तक पूरा करने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा चरण-1 का 75 प्रतिशत कार्य अब तक पूरा हो चुका है, जिसे मार्च 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि अब हर ब्लॉक और हर गांव की प्रगति रिपोर्ट साप्ताहिक आधार पर मॉनिटर की जाएगी। किसी भी प्रकार की देरी पर संबंधित अधिकारियों और एजेंसियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। मंत्री निषाद ने बताया कि हर घर में नल कनेक्शन के साथ-साथ थर्ड पार्टी ऑडिट भी कराया जाएगा। इससे यह सुनिश्चित होगा कि योजना का लाभ वास्तव में ग्रामीणों तक पहुंचा है या नहीं। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

स्वतंत्र देव नें सरदार बल्लभ पटेल की प्रतिमा हेतु किया भूमि पूजन : मलिन बस्ती में किया सहभोज

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्वारा बिजली व्यवस्था में सुधार का ऐतिहासिक कार्य: किया निरीक्षण

City News Uttar Pradesh

ठंड में गर्मी का अहसास, बुंदेलखंड में बढ़ जाएगी फसलों की प्यास

City News Uttar Pradesh

कानून की शिक्षा में एक समान परीक्षा हो : भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष का कानून मंत्री को पत्र

मायावती की ‘साधु-संतों’ को चेतावनी: संविधान निर्माता की महानता पर सवाल बर्दाश्त नहीं

City News Uttar Pradesh

राइफल क्लब में पुलिस ने किया दंगा नियंत्रण अभ्यास, पुलिस अधीक्षक समेत आला अधिकारी भी रहे मौजूद

ब्रेकिंग न्यूज़