City News Uttar Pradesh
बांदा लघु सिंचाई विभाग में भ्रष्टाचार की दादागिरी ? तालाबों के जीर्णोद्धार में करोड़ों डकारा !
उत्तर प्रदेश

बांदा लघु सिंचाई विभाग में भ्रष्टाचार की दादागिरी ? तालाबों के जीर्णोद्धार में करोड़ों डकारा !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। लघु सिंचाई विभाग में बोरिंग के अलावा “तालाब के जीर्णोद्धार में मानको की अनदेखी कर नियमावली से दादागिरी” का मामला उजागर हुआ है ! करोड़ों में सरकारी धन हजम किया गया है ! तालाब से अतिक्रमण हटवाये बिना ही जीर्णोद्धार के मामलों में अनियमितता एवं भ्रष्टाचार तांडव झकझोर देने वाला है ?

बांदा लघु सिंचाई विभाग में भ्रष्टाचार की दादागिरी ? तालाबों के जीर्णोद्धार में करोड़ों डकारा !

शासन के निर्देश पर लघु सिंचाई विभाग द्वारा एक हेक्टेयर से अधिक एवं पांच हेक्टेयर तक क्षेत्रफल वाले तालाबों का जीर्णोद्धार भू गर्भ जल रिचार्ज को बेहतर करने के उद्देश्य से किया जाता है। इसके अलावा योजना का उद्देश्य वर्षा जल का अधिक उपयोग, सिंचाई की सुविधा एवं पर्यावरण का संतुलन भी है, लेकिन लघु सिंचाई विभाग नें भ्रष्टाचार के चलते सभी जीर्णोद्धार किये गये तालाबों में मानकों को असंतुलित कर दिया है। शासकीय धन की जमकर लूट की गई है ! इनके द्वारा निर्मित जिले के तालाबों की जांच में करोड़ों में घपला मिलेगा ?

बांदा लघु सिंचाई विभाग में भ्रष्टाचार की दादागिरी ? तालाबों के जीर्णोद्धार में करोड़ों डकारा !

लघु सिंचाई विभाग की भ्रष्टाचार एवं मानकों की अनदेखी एवं दादागिरी का एक मामला बड़ोंखर ब्लाक के ग्राम बसहरी स्थिति धांधव तालाब का भी ग्रामीणों नें कथा पुराण खोला है। यह तालाब गाटा संख्या1180 क एवं 1179 में स्थिति है। इसका “जल संचयन योजना अंतर्गत जीर्णोद्धार” कराया गया है। आरोप है की “लघु सिंचाई विभाग की शह पर उसके ठेकेदार द्वारा कार्य मानक के अनुरूप नहीं” हुआ। 369 नियम के मुताबिक तालाब के भीटों पर अतिक्रमण हटवाकार कार्य होना चाहिये था, लेकिन “आर्थिक लाभ के मायाजाल” से सारा अतिक्रमण नहीं हटवाया गया। इससे तालाब का अभिलेखीय क्षेत्रफल कम एवं उसकी धरातलीय स्थिति संकुचित हो गई हैं।

बांदा लघु सिंचाई विभाग में भ्रष्टाचार की दादागिरी ? तालाबों के जीर्णोद्धार में करोड़ों डकारा !

मानक की अनदेखी से तालाब का मूल अस्तित्व नष्ट होनें के साथ ही “सिंचाई का रकवा कम” हो गया। जिलाधिकारी को चाहिये की इस तालाब के रकवे की नाप एवं नियमों की अनदेखी की जांच करायें। दोषी दंडित हो। लघु सिंचाई विभाग नें जिले के लगभग सभी ब्लाकों में तालाबों के जीर्णोद्धार में भ्रष्टाचार कर अपना आर्थिक उद्धार किया है ! भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा लांघी गई है ! इस विभाग के सहायक अभियंता विजय कुमार हों या अधिशाषी अधिकारी पीएस गौतम पूछे गये सवालों का जवाब नहीं देते। बहाने बाजी कर टाल देते हैं!

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बैंक में खाते में जमा कराने आए युवक की जेब से निकल गए रूपये, सीसीटीवी कैमरें में नजर आए बालक पर शक, पुलिस कर रही छानबीन

डान मुख्तार अंसारी की तबीयत बिगड़ी, कड़ी सुरक्षा के साथ मेडिकल कालेज में भर्ती

Banda : आईजी ने कोतवाली का किया वार्षिक निरीक्षण, शस्त्रों को देख दुरुस्त रखने के दिए निर्देश …

बांदा पुलिस द्वारा राठ में अवैध गुटखा फैक्ट्री पकड़े जाने में कोतवाल निलंबित, पांच एसएचओ हुए इधर से उधर

City News Uttar Pradesh

ईवीएम बवाल मामले में पांच सपाई फिर चढ़े पुलिस के हत्थे : मतगणना के एक दिन पूर्व अधिकारियों की गाड़ियां चेक करने को लेकर हुई थी तकरार

बांदा लोक सभा में प्रत्याशी आर.के पटेल के खिलाफ विरोध का ज्वालामुखी ? करेगा विस्फोट ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़