City News Uttar Pradesh
अलीगंज रामलीला मैदान में गूंजे जय श्रीराम के नारे: रावण वध देख तालियों से गूंजा मैदान
उत्तर प्रदेश

अलीगंज रामलीला मैदान में गूंजे जय श्रीराम के नारे: रावण वध देख तालियों से गूंजा मैदान

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शहर का अलीगंज रामलीला मैदान शुक्रवार की शाम भगवान श्रीराम की विजय गाथा का साक्षी बना। हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में राम-रावण युद्ध का भव्य मंचन हुआ। तीर-कमानों की टंकार, युद्ध के संवाद और मंच पर सजीव अभिनय ने मानो पूरा परिसर त्रेतायुग की झलक दे दी।

अलीगंज रामलीला मैदान में गूंजे जय श्रीराम के नारे: रावण वध देख तालियों से गूंजा मैदान

राम और रावण की सेनाओं के बीच हुए जबरदस्त युद्ध दृश्य को देख दर्शक रोमांचित हो उठे। मंचन में अग्नि वर्षा और वरुण वर्षा का दृश्य प्रस्तुत किया गया, जिसे देख दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। इसी बीच विभीषण ने भगवान राम को रावण की नाभि में अमृत होने का रहस्य बताया। इसके बाद भगवान राम ने अपने धनुष से तीर चलाकर रावण का वध किया। पूरा रामलीला परिसर “जय श्रीराम” के उद्घोष से गूंज उठा।

अलीगंज रामलीला मैदान में गूंजे जय श्रीराम के नारे: रावण वध देख तालियों से गूंजा मैदान

इसके बाद रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के विशालकाय पुतलों का दहन किया गया। आसमान में उठती आग की लपटों और गूंजते जयकारों ने दशहरे की सांस्कृतिक छटा को भव्यता प्रदान की। मंच पर भगवान राम और माता जानकी की आरती कर भक्तों ने दिव्य आशीर्वाद प्राप्त किया।

अलीगंज रामलीला मैदान में गूंजे जय श्रीराम के नारे: रावण वध देख तालियों से गूंजा मैदान

मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ,विशिष्ट अतिथि पालिका अध्यक्ष मालती बासू ने रावण वध का मंचन देखा और राम दरबार की आरती उतारी। उनके साथ विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ व पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित गुप्ता भी मौजूद रहे। पूरा मैदान जयकारों और भक्तिमय उत्साह से सराबोर रहा।

अलीगंज रामलीला मैदान में गूंजे जय श्रीराम के नारे: रावण वध देख तालियों से गूंजा मैदान

रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने मंचन में शामिल सभी कलाकारों, अतिथियों और श्रद्धालुओं का आभार जताया। इसी कड़ी में शहर के बाबूलाल चौराहा, छावनी, अतर्रा चुंगी चौकी और जिला परिषद परिसर में भी दशहरे का उत्सव मनाया गया। लोग एक-दूसरे के घर जाकर विजयदशमी की शुभकामनाएं देते नजर आए। गौरतलब है कि पहले दिन गुरुवार को प्रागीतालाब रामलीला में रावण वध का मंचन किया गया था। आगामी शनिवार को नाई रामलीला का रावण वध छाबी तालाब मानिक कुइयां के पास होगा।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चोरी कांड का ‘पर्दाफाश’ : चोर गिरफ्तार, 6.5 लाख का ‘पिघला सोना’ बरामद

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश के सख्त निर्देश के बावजूद बिजली आपूर्ति पस्त : विभाग असहाय !

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग का चला हंटर : बीएसए समेत 50 अफसरों का का रोका वेतन, किया जवाब तलब

City News Uttar Pradesh

यूपी विधानसभा चुनाव 2022: प्रधानमंत्री मोदी जौनपुर-चंदौली में करेंगे रैली, मऊ और आजमगढ़ में गरजेंगे अमित शाह

City News Uttar Pradesh

बांदा में बोले सीएम योगी: विकास को दी जाएगी गति, रानी दुर्गावति प्रतिमा का किया अनावरण

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्विवेदी बोले, जन आकांक्षाओं को साकार करने वाला है सरकार का बजट

ब्रेकिंग न्यूज़