25.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
कुपोषण की जकड़: शासन की योजनाएं कागजों में कैद ! आंगनबाड़ी केंद्र बने खानापूर्ति का अड्डा !
उत्तर प्रदेश

कुपोषण की जकड़: शासन की योजनाएं कागजों में कैद ! आंगनबाड़ी केंद्र बने खानापूर्ति का अड्डा !

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शासन के लाख दावे और करोड़ों रुपये के खर्च के बावजूद जिले के मासूम बच्चों को कुपोषण से राहत नहीं मिल रही है ? गैर सरकारी आंकड़ों की मानें तो जिले में अब भी करीब दो हजार बच्चे कुपोषण की मार झेल रहे हैं! यह स्थिति तब है जबकि हर माह आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से पोषण योजनाओं पर लाखों का बजट खर्च किया जा रहा है।

बांदा में कुपोषण की बहार : नहीं कम हो पा रहा है आंकडा़, प्रशासन कर रहा खानापूरी !

सरकार ने कुपोषण दूर करने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों को जिम्मेदारी दी, लेकिन हकीकत यह है कि कई केंद्र सिर्फ कागजों पर चल रहे हैं ! कहीं-कहीं तो केंद्र एक घंटे खुलने के बाद ताला जड़ दिया जाता है। बच्चों के नाम तो सूची में दर्ज हैं, लेकिन उन्हें न पोषाहार सही मिलता है, न स्वास्थ्य परीक्षण होता है ! योजना के तहत प्रत्येक मंगलवार बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण और विटामिन की गोलियां दी जानी चाहिए। मगर वास्तविकता यह है कि महीनों से ऐसा नहीं हो रहा! बच्चों को न तो जरूरी दवाएं मिल रही हैं और न ही पोषण युक्त भोजन !

बांदा में कुपोषण की बहार : नहीं कम हो रहा कुपोषण का आंकडा़

केंद्रों की निगरानी का जिम्मा सुपरवाइजरों को दिया गया है, लेकिन वे भी घर बैठे निरीक्षण का कोरम पूरा कर रहे हैं। न तो नियमित जांच होती है और न ही बच्चों की हालत पर गंभीरता से ध्यान दिया जाता है ? कुपोषण खत्म करने के लिए प्रशासन बैठकें करता है,रिपोर्टें तैयार होती हैं, लेकिन जमीन पर हालात जस के तस बने हुए हैं ! नतीजा यह है कि जिले में पोषण का पैसा तो खर्च हो रहा है, मगर बच्चे अब भी कुपोषण की गिरफ्त से बाहर नहीं आ पा रहे!

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

प्रतिनिधि अंकित देंगे ‘गुदगुदानें’ वाला तोहफा: अवस्थी पार्क में बनेगा सिंथेटिक पथ

City News Uttar Pradesh

Banda : डीएम आनन्द सिंह नें बालू माफियाओं को ललकारा, अवैध खनन व ओवरलोडिग में दो खदानों पर लाखों का जुर्माना …

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश नें ‘रिवर रैंचिंग’ कार्यक्रम में की ‘शिरकत’: मत्स्य अंगुलिकाओं को किया ‘प्रवाहित’

City News Uttar Pradesh

ट्रैक्टर पर निकले भाजपा नेता, यूपी चुनाव में 400 सीटें जीतने का किया दावा

City News Uttar Pradesh

प्रतिनिधि अंकित ने ‘नजरबाग चोरी कांड’ पर संभाला मोर्चा: एसपी से सख्त कार्रवाई की मांग

यूपी : पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय के पौत्र ने फांसी लगाकर दे दी जान, बोर्ड की परीक्षा देकर लौटा था घर

ब्रेकिंग न्यूज़