24.2 C
Lucknow
October 16, 2026
City News Uttar Pradesh
बुंदेलखंड का किसान फिर हारा: फसल के साथ उजड़ी जिंदगी, सरकारी तंत्र पर सवाल
उत्तर प्रदेश

बुंदेलखंड का किसान फिर हारा: फसल के साथ उजड़ी जिंदगी, सरकारी तंत्र पर सवाल

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। लगातार बारिश और फसल चौपट यही है बुंदेलखंड के किसान की असली तस्वीर। बिसंडा थाना क्षेत्र के कोर्रा खुर्द गांव का 40 वर्षीय किसान गुलाब पटेल इसी बदहाली और निराशा का शिकार होकर गुरुवार की देर रात फांसी पर झूल गया। खेत-खलिहान में उम्मीदें सड़ गईं और अब परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दो मासूम बच्चों का सहारा छिन गया और गांव मातम में डूब गया।

बुंदेलखंड का किसान फिर हारा: फसल के साथ उजड़ी जिंदगी, सरकारी तंत्र पर सवाल

गुलाब पटेल के पास चार बीघे खेत थे और तीन बीघा जमीन बटाई पर लेकर खेती करते थे। पत्नी शिवदेवी के मुताबिक 18 अगस्त की भारी बारिश ने खेतों में खड़ी धान की फसल बर्बाद कर दी थी। पानी भरने से पौधे सड़ गए और गुलाब की सारी उम्मीदें चौपट हो गईं। परिवार की आय का प्रमुख साधन खेती ही था। फसल खराब होते ही वे अवसाद में रहने लगे थे। पत्नी का कहना है कि गुलाब के स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ गया था और वह छोटी-छोटी बातों पर नाराज़ हो जाते थे।

पहले मारे दो-तीन थप्पड़ और फिर जरा सी बात पर पति ने उठा लिया खौफनाक कदम, पुलिस मामले की कर रही जांच

गांव के पूर्व प्रधान पवन पटेल ने बताया कि धान की बर्बादी से टूटे गुलाब ने गुरुवार रात अपने घर में पंखे के छल्ले से फांसी लगाकर जान दे दी। पूरे गांव में सनसनी फैल गई। हालांकि किसानों का कहना है कि यदि समय रहते फसल नुकसान पर राहत और मुआवजे की व्यवस्था होती तो आत्म हत्या जैसी नौबत न आती। लेकिन बिसंडा थानाध्यक्ष राजेश वर्मा ने जांच का हवाला देते हुए कहा कि गुलाब की आत्महत्या फसल बर्बादी की वजह से नहीं, बल्कि शराब पीकर पत्नी से हुए विवाद के कारण हुई है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक अब्बास की जेल में बर्थडे मनाने की चल रही थी राजसी तैयारी : बिगड़ गया खेल

City News Uttar Pradesh

Banda : बिल्हरका बालू खदान में फायरिंग पर तीन के विरुध्द रिपोर्ट दर्ज …

विधायक प्रकाश का सदस्यता अभियान बना रहा रिकार्ड: पहुंचेगा लक्ष्य के पार

City News Uttar Pradesh

डाक्टर दंपती की फेफड़ों पर लिखी किताब बनी बेस्ट सेलर, टाप 100 की सूची में हुई शामिल

City News Uttar Pradesh

Banda : डीएम आनन्द को आया गुस्सा : कई अधिकारी हुये नाराजगी के शिकार !

City News Uttar Pradesh

बदल जायेगी ‘स्कूलों की तस्वीर’: मंडल के 2.99 लाख बच्चों पर लागू हुआ ‘नया नियम’

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़