![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-07-at-6.52.59-PM-263x300.jpeg)
- शरद मिश्रा
बांदा। जिले के सर्वांगीण विकास और क्षेत्र की सुख-शांति के लिए विधायक प्रकाश द्विवेदी ने सावन मास में धार्मिक आस्था और जनसेवा का अद्भुत संगम पेश किया। विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कालेश्वर महादेव मंदिर में महामृत्युंजय जाप की पूर्णाहुति के अवसर पर सपरिवार भव्य यज्ञ किया। भगवान शंकर से क्षेत्र के कल्याण की कामना की।

पूरे विधि-विधान से संपन्न हुए इस धार्मिक आयोजन में स्थानीय नागरिकों, श्रद्धालुओं और भाजपा कार्यकर्ताओं की बड़ी भागीदारी रही। मंदिर प्रांगण में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधायक द्विवेदी ने सपरिवार अग्नि में आहुतियाँ दीं। क्षेत्रवासियों के सुख,समृद्धि और रोगमुक्त जीवन के लिए प्रार्थना की।

धार्मिक अनुष्ठान के ठीक बाद विधायक प्रकाश द्विवेदी ने ‘जनता दरबार’ लगाकर आमजन की ‘समस्याएं’ सुनीं। संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए। कई मामलों में मौके पर ही समाधान दिलवाया।

उन्होंने कहा “भक्त और जनप्रतिनिधि दोनों रूपों में मैं जनता की सेवा के लिए समर्पण मेरा उद्देश्य है। सावन मास में शिव की कृपा और जनता का विश्वास ही मेरे लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद है।” शिवभक्ति और समाज सेवा से प्राप्त ऊर्जा ही उन्हें जिले के विकास के हर संघर्ष में खड़ा रहने की शक्ति देती है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
