
- विनोद मिश्रा
बांदा। जहां देश की महिलाएं विज्ञान, शिक्षा, सेना और अंतरिक्ष तक अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं, वहीं घरेलू हिंसा, शोषण और मानसिक प्रताड़ना आज भी एक कड़वी सच्चाई बनी हुई है। लेकिन अब ऐसे मामलों में पीड़ित महिलाओं के लिए एक नया समाधान सामने आया है। हैदराबाद की “इंविजिबल स्कार्स फाउंडेशन” द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबर 9015122122 के माध्यम से महिलाएं घरेलू हिंसा से संबंधित मामलों में मुफ्त कानूनी सलाह, काउंसलिंग और पैरवी की सुविधा प्राप्त कर सकती हैं।

गुलाब बाग स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित शहरी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक में यह जानकारी फाउंडेशन के फील्ड एग्जीक्यूटिव इमरान अली ने दी। उन्होंने कहा कि शारीरिक, मानसिक, यौनिक या आर्थिक हिंसा से पीड़ित कोई भी महिला इस हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकती है। इमरान अली ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इस नंबर की जानकारी अपने-अपने क्षेत्रों की सभी महिलाओं तक पहुंचाएं, जिससे ज़रूरतमंद महिलाएं मदद ले सकें। इसके लिए पर्चे भी वितरित किए गए।

बैठक में शहरी बाल विकास परियोजना अधिकारी राम प्रकाश ने “संभव अभियान” के तहत 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों की लंबाई, वजन और ऊंचाई पोषण ट्रैकर ऐप पर अपलोड करने के निर्देश दिए। चेहरा प्रमाणीकरण में लापरवाही पर दो दिन में कार्य पूरा करने की चेतावनी भी दी गई। स्वास्थ्य विभाग के फाइलेरिया निरीक्षक गोपाल यादव, मलेरिया निरीक्षक परीक्षित द्विवेदी, संगम द्विवेदी, और सुपरवाइजर प्रतिभा त्रिपाठी ने भी कार्यकर्ताओं को स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी दी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
