City News Uttar Pradesh
डीएम रीभा का चला 'प्रशासनिक डंडा':अफसरों पर कसा शिकंजा, लापरवाही नहीं बर्दाश्त
उत्तर प्रदेश

डीएम रीभा का चला ‘प्रशासनिक डंडा’: अफसरों पर कसा शिकंजा, लापरवाही नहीं बर्दाश्त

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। जनपद के जसपुरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम गड़ोला झंझरी पुरवा स्थित आर.आर.सी. सेंटर के निर्माण कार्य में लापरवाही, घटिया सामग्री और मानकों की अनदेखी की शिकायतें अब हकीकत बनकर सामने आ गई हैं। खुद डीएम जे. रीभा जब निर्माण कार्य का अचानक निरीक्षण करने पहुंचीं, तो मौके पर गुणवत्ता में भारी अनियमितताएं और लापरवाही उजागर हुईं।

डीएम रीभा का चला 'प्रशासनिक डंडा':अफसरों पर कसा शिकंजा, लापरवाही नहीं बर्दाश्त

डीएम ने निरीक्षण के दौरान गहरी नाराजगी जाहिर की। मौके पर मौजूद अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। चेताया कि “निर्माण कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही और भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।” सूत्रों के अनुसार निरीक्षण के समय कई खामियां उजागर हुईं जिसमे मजदूरों की कमी और काम में सुस्ती, निर्माण सामग्री में घटिया क्वालिटी, निर्धारित डिजाइन व नक्शे से छेड़छाड़ और कार्य की धीमी प्रगति और तय समयसीमा से पिछड़ता निर्माण। डीएम ने खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) जसपुरा एवं सहायक विकास अधिकारी को तत्काल प्रभाव से सभी कमियों को दूर करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध रूप से पूरा कराने की सख्त हिदायत दी।

डीएम रीभा का चला 'प्रशासनिक डंडा':अफसरों पर कसा शिकंजा, लापरवाही नहीं बर्दाश्त

निरीक्षण के दौरान डीएम जे. रीभा ने कहा सरकारी योजनाओं के तहत हो रहे निर्माण कार्यों में अब ढिलाई या मनमानी को बिल्कुल भी सहन नहीं किया जाएगा। जो अधिकारी या ठेकेदार गुणवत्ताहीन कार्य करेगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।”उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि हर विकास कार्य को प्रशासन सार्वजनिक संपत्ति के रूप में देखता है, जिसमें जनता के पैसे का इस्तेमाल हो रहा है। ऐसे में गुणवत्ता से समझौता, जनता के साथ विश्वासघात के बराबर है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश नें पेयजल पर ली क्लास : अधिकारी भय से हुये बदहवास ! …

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट मंडल में शुगर, बीपी, फैटी लीवर, हृदय रोग की चपेट में आ रहे बच्चे

City News Uttar Pradesh

डीएम रीभा ने भ्रष्टाचार की पकड़ी नब्ज़: कृषि विभाग की तीनों इकाइयों पर गिरी गाज

City News Uttar Pradesh

जल संस्थान की ‘फर्जी रिपोर्टिंग’ से ‘तड़प’ रहा बांदा: डीएम तक को ‘गुमराह’ कर रहे अफसर !

City News Uttar Pradesh

Banda- खेती में दगा मिला, किसान के प्राण ऩे छोड दिया साथ, दें गया बीज दगा !

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश की धर्म अध्यात्म में भी प्रबलता: बागेश्वर धाम में सर्वकल्याण की किया कामना

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़