
- विनोद मिश्रा
बांदा। राम चरित मानस के रचयिता तुलसी दास नें स्पष्ट लिख दिया था कि “कलयुग केवल नाम आधारा”। फिर भी आधार कार्ड के प्रति सजगता क्यों नहीं ? अब प्राथमिक शिक्षा विभाग को ही देखिये विभागीय लापरवाही परिषदीय स्कूलों में दो लाख 33 हजार 194 बच्चों पर आधार का अड़ंगा समस्या बन गया है। आधार सत्यापन का काम पूरा न होनें पाने से तीन महीने से छात्रों को पुराने या बिना यूनिफार्म के ही स्कूल जाना मजबूरी बन गया हैं।
आधार सत्यापन कब तक पूरा होगा इसकी भी सही जानकारी छात्रों को नहीं मिल रही। बहुत से छात्र यूनिफार्म नहीं होने से स्कूल नहीं जा रहे। यूनीफार्म का कथा पुराण यह है कि सरकार द्वारा जिले के 1528 परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वालों बच्चों को निशुल्क यूनिफार्म दी जाती है। पिछले साल शासन ने यूनिफार्म खरीदने का पैसा अभिभावकों के खाते में 1100 रुपये भेज दिया था। कई अनियमितताएं को देखते हुए इस बार बच्चों के आधार कार्डों का सत्यापन कराया जा रहा है, जो अब तक पूरा नहीं हो पाया। इस वजह से खातों में अभी पैसा नहीं आ पाया है।
इधर एक अप्रैल से नया सत्र शुरू हो चुका है। बच्चे पुरानी फटी यूनिफार्म या बिना यूनिफार्म के स्कूल में पहुंचते हैं। कई बच्चों के पास ठीक कपड़े न होने से बच्चे स्कूल नहीं आते। बीएसए का दावा है कि 75 प्रतिशत आधार सत्यापन हो चुका है। इस माह में सत्यापन पूर्ण हो जाएगा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
