City News Uttar Pradesh
करोड़ों का खेल: सड़क निर्माण बना भ्रष्टाचार का रास्ता, रनगढ़ मार्ग की खुली पोल
उत्तर प्रदेश

करोड़ों का खेल: सड़क निर्माण बना भ्रष्टाचार का रास्ता, रनगढ़ मार्ग की खुली पोल

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जनता की गाढ़ी कमाई से बनने वाली सड़कें अब गुणवत्ता की नहीं, बंदरबांट की मिसाल बनती जा रही हैं। नरैनी क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की देखरेख में बनाई जा रही सड़क में मानकों की धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं। शिवपुर से ऐतिहासिक रनगढ़ जल दुर्ग को जोड़ने वाले सड़क मार्ग पर ठेकेदार ने बिना मानक बेस बनाए सीमेंट-कंक्रीट सीसी सड़क डालना शुरू कर दिया है, जिससे उसकी गुणवत्ता पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। विभागीय मानक के अनुसार, सीसी सड़क डालने से पहले कम-से-कम 5 सेंटीमीटर मोटा मजबूत बेस (फाउंडेशन लेयर) तैयार करना होता है। लेकिन ठेकेदार ने बेस की अनदेखी कर सीधे सीमेंट-कंक्रीट का काम शुरू करवा दिया।

करोड़ों का खेल: सड़क निर्माण बना भ्रष्टाचार का रास्ता, रनगढ़ मार्ग की खुली पोल

अभी तक तीन मीटर चौड़ी और 2400 मीटर लंबी सड़क में से 600 मीटर की दूरी पर कार्य पूरा कर लिया गया है वह भी बिना बेस के। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण में खुल्लमखुल्ला मानकों की अनदेखी की जा रही है, जिससे पूरे प्रोजेक्ट की विश्वसनीयता पर सवाल उठ गए हैं। लोगों ने यह भी कहा है कि “यह सिर्फ ठेकेदार की मनमानी नहीं, बल्कि इसमें लोक निर्माण विभाग के अफसरों की मिलीभगत साफ दिखाई दे रही है।” नवनिर्मित सीसी सड़क में पानी का छिड़काव (तराई) भी समय पर नहीं कराया गया, जिसके चलते दरारें पड़नी शुरू हो गई हैं। यह निर्माण की गुणवत्ता को लेकर बड़ा चेतावनी संकेत है।

करोड़ों का खेल: सड़क निर्माण बना भ्रष्टाचार का रास्ता, रनगढ़ मार्ग की खुली पोल

इस पूरे मामले में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता आर.के. सिंह ने बयान दिया है “मौके पर जाकर निरीक्षण किया जाएगा। यदि बिना बेस के सीसी रोड डाली गई है तो यह पूरी तरह ग़लत निर्माण है। दोषी पाए जाने पर ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।” लेकिन बड़ा सवाल यह है कि जब 600 मीटर तक काम बिना मानक के हो गया, तब विभाग सो रहा था ? क्या कार्रवाई सिर्फ खानापूर्ति होगी, या होगी सख़्त जवाबदेही ? इस तरह की बंदरबांट और विभागीय मिलीभगत बांदा जैसे पिछड़े जिले की मूलभूत विकास योजनाओं को पंगु बना रही हैं।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी : बांदा जिला में घर में आग लगने से हुआ दर्दनाक हादसा, मां व उसके तीन बच्चों की जिंदा जलकर मौत !

City News Uttar Pradesh

मंडल में दरिंदगी का अड्डा बना बांदा: हवस के ‘हैवान’ बेलगाम, मासूमों की ‘चीखों’ से कांप रहा कानून

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश निषाद बोले: नारी अब अबला नहीं बन चुकी है सबला

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश का ऐतिहासिक शंखनाद: अहिल्याबाई के ‘आदर्शों’ का किया बखान

City News Uttar Pradesh

झकझोर देगी घटना : 500 रुपये के लिए दोस्त ने दोस्त को दी दर्दनाक मौत, महज पांच घंटे के अंदर घटना का किया पर्दाफाश

विधायक विशम्भर यादव की सदन में ‘दहाड़’ : खेल मैदान नहीं, मुनाफे की मंडी चाहती है सरकार ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़