City News Uttar Pradesh
सात करोड़ की परियोजना बनी 'सिस्टम की शिकार' : आवेदकों को करना पड़ रहा इंतजार
उत्तर प्रदेश

सात करोड़ की परियोजना बनी ‘सिस्टम की शिकार’: आवेदकों को करना पड़ रहा इंतजार

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। विकास की रफ्तार जब न्यायिक और प्रशासनिक उलझनों में फंस जाती है, तब जनता के हक़ की सड़कें भी बंद हो जाती हैं। ऐसा ही कुछ हुआ है बांदा जनपद के मटौंध के पास जहां 7 करोड़ रुपये की भारी-भरकम लागत से बना ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक भवन, अब तक अपनी सार्थक शुरुआत नहीं कर सका है।

सात करोड़ की परियोजना बनी 'सिस्टम की शिकार': आवेदकों को करना पड़ रहा इंतजार

सपना था कि अब ड्राइविंग लाइसेंस बनेगा तकनीकी ट्रैक के जरिये, पारदर्शी प्रक्रिया के साथ। लेकिन आज भी वह भवन वीरान पड़ा है और ट्रैक पर कोई वाहन नहीं दौड़ता ‘दौड़ रही है तो बस फाइलें और तारीख़ें’। इस टेस्टिंग ट्रैक को संभागीय परिवहन विभाग ने उच्च तकनीक सुविधाओं के साथ बनवाया है। लेकिन भवन निर्माण के बीच भूमि स्वामी ने इसका विरोध कर वर्ष 2023 में हाईकोर्ट से स्टे ले लिया, जिससे निर्माण रुक गया और संचालन पर भी ब्रेक लग गया।

सात करोड़ की परियोजना बनी 'सिस्टम की शिकार': आवेदकों को करना पड़ रहा इंतजार

संभागीय परिवहन विभाग के पीटीओ राम सुमेर यादव बताते हैं, “हमने कोर्ट में याचिका दाखिल करवाई है और मामले को सूचीबद्ध कराया गया है। न्यायालय के आदेश के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।” परिवहन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, वर्तमान में प्रतिदिन केवल 20-25 आवेदन ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आ रहे हैं और इनमें से केवल 15-20 लाइसेंस ही बन पाए हैं। टेस्टिंग ट्रैक चालू होता तो न केवल संख्या बढ़ती, बल्कि प्रक्रिया भी अधिक सटीक और जवाबदेह बनती। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जब सरकारें करोड़ों खर्च कर विकास की बात करती हैं, तो ऐसी लापरवाही और अड़चनें आम जनता के भरोसे को तोड़ती हैं। अगर ट्रैक चालू हो जाए तो पारदर्शिता आएगी और झंझट खत्म होंगे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda :पत्नी के चले जाने से डिप्रेशन में आए युवक ने, फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या …

बांदा : पदोन्नति पाकर 44 मुख्य आरक्षी बने दरोगा, स्टार लगाकर दी गई बधाई …

City News Uttar Pradesh

ट्रैक्टर पर निकले भाजपा नेता, यूपी चुनाव में 400 सीटें जीतने का किया दावा

City News Uttar Pradesh

कांग्रेस का बागेश्वर धाम पर बड़ा वार: अंधविश्वास और ज़मीन कब्ज़ों पर उठी जांच की मांग

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश का हमला: शिवपाल पर तंज, बकरे की मां कब तक मनायेगी खैर !

City News Uttar Pradesh

Banda : वित्तीय वर्ष खत्म होने से पहले माइक्रो प्लान तैयार कर पूरा करें लक्ष्य, “डीएम”

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़