![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-07-at-6.52.59-PM-263x300.jpeg)
- शरद मिश्रा
बांदा। आधुनिक भारत के निर्माता, भारत रत्न, देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर तिन्दवारी ब्लॉक के दिघवट गांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेसजनों ने जहां नेहरू जी के विचारों को याद किया, वहीं देश की वर्तमान स्थिति पर भी चिंतन करते हुए नेहरूवादी सोच को आज के भारत के लिए जरूरी बताया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने पंडित नेहरू को श्रद्धा से याद करते हुए कहा “भारत को शून्य से शिखर तक पहुँचाने वाले नेहरू जी केवल एक प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि लोकतंत्र के वह सेनानी थे जिन्होंने भारत को वैज्ञानिक, आर्थिक और औद्योगिक दृष्टि से मजबूत नींव दी।” उन्होंने स्पष्ट किया कि “21वीं सदी के भारत की कल्पना भी नेहरू जी के बिना अधूरी है। नागरिकता केवल वोट देने या सरकार बदलने तक सीमित नहीं, बल्कि देश सेवा का निरंतर यज्ञ है।

कार्यक्रम में मौजूद वरिष्ठ कांग्रेस नेता संकटा प्रसाद त्रिपाठी व कालीचरण निगम ने भी अपने वक्तव्यों में नेहरू की दूरदर्शिता, संविधान निर्माण में भूमिका और शिक्षा को प्राथमिकता देने के निर्णयों को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा “नेहरू जी ने एक समावेशी भारत का सपना देखा था, जहां हर वर्ग को समान अवसर मिले। वह सपना आज भी अधूरा है और हमें उसे पूरा करने की जिम्मेदारी निभानी है।” इस श्रद्धांजलि सभा में तिन्दवारी ब्लॉक अध्यक्ष दानेंद्र सिंह दानी, बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष संतोष कुमार द्विवेदी, अशरफ उल्ला खान रम्पा सहित कई स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
