32 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
दो दिनों से लापता किसान का शव तालाब से बरामद, भाई ने हत्या का लगाया आरोप
उत्तर प्रदेश

दो दिनों से लापता किसान का शव तालाब से बरामद, भाई ने हत्या का लगाया आरोप

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। दो दिनों से गायब किसान का शव गांव के एक तालाब में उतराता पाया गया। परिजनों को पता चला तो रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के भाई ने किसान की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हकीकत सामने आएगी।

दो दिनों से लापता किसान का शव तालाब से बरामद, भाई ने हत्या का लगाया आरोप
Dead body of farmer missing for two days recovered from pond, brother accused of murder

मिली जानकारी के अनुसार गिरवां थाने के गढ़ीचांदपुर गांव निवासी रामबहोरी (45) पुत्र प्रसादीलाल शुक्रवार को खाना खाने के बाद अपने घर से निकला तो फिर वह जिन्दा वापस नहीं लौटा। देर शाम तक जब वह घर नहीं आया तो परिवार के लोगों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। मंगलवार की सुबह शव गांव के तालाब में उतराता मिला। ग्रामीणों ने देखा तो सनसनी फैल गई। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद मृतक के बड़े भाई अच्छेलाल ने बताया कि तालाब से शव बाहर निकले जाने के बाद मृतक रामबहोरी के मुंह से खून निकल रहा था। उसने आरोप लगाया कि उसके भाई की हत्या किए जाने के बाद शव तालाब में फेंक दिया गया। मृतक खेती-किसानी करने के साथ मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। वह अपने पीछे पत्नी और एक पुत्र व एक पुत्री छोड़ गया है। मृतक की पत्नी राजकुमारी व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अब तो होगी बल्ले- बल्ले : मुख्य मंत्री योगी नें बुंदेली किसानों के लिये तैयार की धन योजना

दर्दनाक हादसा : बांदा में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल

City News Uttar Pradesh

यूपी मॉडल का असर : ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट की नीति से काबू में आया कोरोना, लगातार बढ़त पर रिकवरी रेट, 24 घंटे में 3981 नए संक्रमित …

बुंदेलखंड एक्सप्रेस बानी ‘पैसेंजर’: रेलवे व्यवस्था पर उठे ‘सवाल’

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट मंडल में जहर का कारोबार: बाजार में 40 प्रतिशत नकली दवा, प्रशासन लाचार !

City News Uttar Pradesh Desk

सीएम योगी का गुरुवार को बांदा और चित्रकूट दौरा: तेरहवीं संस्कार में होंगे शामिल, अधिकारियों में बढ़ी हलचल

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़