27.4 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम जे. रीभा का बड़ा एक्शन: ओवरलोड, ओवरस्पीड और स्टंटबाज़ों पर चलेगा कानून का डंडा
उत्तर प्रदेश

डीएम जे. रीभा का बड़ा एक्शन: ओवरलोड, ओवरस्पीड और स्टंटबाज़ों पर चलेगा कानून का डंडा

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम कसने के लिए जिलाधिकारी जे. रीभा ने कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में ताबड़तोड़ निर्देश दिए। यह सिर्फ बैठक नहीं थी, बल्कि एक सख्त संदेश थाअब लापरवाह चालकों और नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं ! डीएम जे. रीभा ने ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग को सख्त हिदायतें देते हुए कहा कि सड़क पर स्पीड का खेल अब नहीं चलेगा। ओवरलोड वाहनों पर प्रसमन शुल्क के साथ कड़ी कार्रवाई होगी और हर दिन हेलमेट चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।

डीएम जे. रीभा का बड़ा एक्शन: ओवरलोड, ओवरस्पीड और स्टंटबाज़ों पर चलेगा कानून का डंडा

बांदा की बदनाम ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने की दिशा में, बाबूलाल चौराहे पर डिवाइडर का निर्माण एक महीने में पूरा करने का अल्टीमेटम दिया गया। साथ ही, शहर को ट्रैफिक से राहत दिलाने के लिए ट्रैफिक पार्क की कार्ययोजना भी तैयार करने का आदेश हुआ। शहरी जाम के लिए जिम्मेदार माने जा रहे ई-रिक्शा को अब यूनीक नंबर से चिह्नित किया जाएगा और वन-वे संचालन की योजना अमल में लाई जाएगी। अप्रैल महीने में ही 536 ई-रिक्शा चालान हो चुके हैं, जो इस समस्या की गंभीरता को दिखाता है। डीएम ने निर्देश दिए कि सभी स्कूलों में रोड सेफ्टी क्लब बनाए जाएं और बच्चों को नियमों की जानकारी दी जाए। बिना लाइसेंस के ड्राइविंग, नाबालिग चालकों और स्टंटबाजों पर सीधी कार्रवाई का फरमान भी बैठक में सुनाया गया। स्कूली वाहनों की स्थिति भी जांच के घेरे में आ गई है।

डीएम जे. रीभा का बड़ा एक्शन: ओवरलोड, ओवरस्पीड और स्टंटबाज़ों पर चलेगा कानून का डंडा

बांदा-फतेहपुर और बांदा-नरैनी मार्ग पर बढ़ती दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए डीएम ने कहा कि इन मार्गों पर दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए तत्काल कार्ययोजना लागू की जाए। साथ ही एनएचआई को जिले के अधूरे मार्गों को एक महीने में पूरा करने का आदेश दिया गया। व्यवसायिक वाहनों की जांच और प्रतिबंधित समय में भारी वाहनों की एंट्री पर विशेष चेकिंग का निर्देश देते हुए डीएम ने स्पष्ट कर दिया अब जिले की सड़कों पर अनुशासन से ही निकलेगा सफर सुरक्षित। इस बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, एडीएम मदन मोहन वर्मा, आरटीओ शंकर सिंह, पीडब्ल्यूडी अधिकारी सहित पुलिस एवं संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

प्रेम-प्रसंग : प्रेमिका ने की थाने में शिकायत, युवक खुदकुशी करने निकला

City News Uttar Pradesh

यमुना नदी की बाढ़ में नहाने गया युवक डूबा : गोताखोर कर रहे तलाश, फिलहाल घटना से हाहाकार

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश नें पीएम मोदी से जुड़ने की बताई तकनीकि : नमो ऐप अपनाने की किया अपील

City News Uttar Pradesh

बांदा पालिका में मोहन साहू की बर्खास्तगी पर खुशी का माहौल: मुकदमा दर्ज की भी मांग

City News Uttar Pradesh

मौत की दोहरी टक्कर: दो की गई जान, दादी और पौत्र लड़ रहे जिंदगी की ‘जंग’

City News Uttar Pradesh

“जीतू जी” का कारवां भाजपा को चारों सीटों पर जीत दिलाने की ओर !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़