City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : डीएम आनन्द सिंह नें बालू माफियाओं को ललकारा, अवैध खनन व ओवरलोडिग में दो खदानों पर लाखों का जुर्माना …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। डीएम आनन्द सिंह की अवैध बालू खनन के प्रति सख्ती रफ्ता-रफ्ता रंग लाने लगी हैं। माफियाओं पर जुर्माना वसूली की गाज गर्जना करनें लगी है। दुस्साहस तो देखिये सीसीटीवी और धर्मकांटे जैसी व्यवस्थाओं को दरकिनार कर मौरंग खनन किया जा रहा है। खदान संचालकों के अवैध खनन, परिवहन व ओवरलोडिग का खेल जिलाधिकारी आनन्द सिंह के संज्ञान में फिर आया तो उन्होनें खनन विभाग को फटकारा। उनके निर्देश पर जांच शुरू हो गई। खान अधिकारी ने टीम के साथ कनवारा खंड संख्या तीन व चार के अलावा पैलानी की पड़ोहराखादर में छापेमारी की। बिना कागजात मौरंग लदे वाहन सीज किए गए। कनवारा की खदानों में अवैध खनन के साथ नदी का पांच मीटर गहराई तक सीना छलनी किए जाने की बात सामने आई। खदान संचालकों पर लाखों का जुर्माना लगाया गया है।


जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह के कड़े निर्देश पर खान अधिकारी सुभाष सिंह उदासमन से हरकत में आये। वह निरीक्षक जितेंद्र सिंह को साथ ले सदर तहसील केअवैध खनन के लिये बदनाम ग्राम कनवारा के खंड संख्या तीन व चार का औचक निरीक्षण किया। खंड संख्या चार में सात वाहन परिवहन प्रपत्र में अंकित मात्रा से अधिक लोड के पाए गए। जिनको कोतवाली देहात की सुपुर्दगी में दिया गया। खनन पट्टा क्षेत्र से बाहर 48 सौ घन मीटर मौरंग का अवैध खनन मिला। स्वीकृत क्षेत्र में मानक से अधिक पांच मीटर गहराई तक खनन पाया गया। खंड संख्या चार के पट्टा धारक से 48 सौ मीटर के अवैध खनन की कुल धनराशि 45 लाख 20 हजार रुपये, सात वाहनों के ओवरलोड कराने पर एक लाख 75 हजार जुर्माना किया गया। इसी तरह खंड संख्या तीन में मानक से अधिक पांच मीटर गहराई तक खनन पाया गया।


पैलानी तहसील के ग्राम पड़ोहराखादर में अल्प अवधि के स्वीकृत खनन परमिट की जांच में बड़ा खेल मिला। पांच वाहन परिवहन प्रपत्र में अंकित मात्रा से अधिक लोड के सीज किए गए और थाने की सुपुर्दगी में दिया गया। स्वीकृत खनन पट्टा क्षेत्र से बाहर 12 सौ घन मीटर मौरंग का अवैध खनन पाया गया। खान निरीक्षक व खान अधिकारी ने दो ट्रक पकड़े, जिनको चौकी पुलिस के सुपुर्द किया गया।


खनन अधिकारी सुभाष सिंह ने बताया कि ग्राम पड़ोहरा खादर में 12 सौ घनमीटर के अवैध खनन पर 12 लाख 80 हजार व पांच वाहनों से ओवरलोड परिवहन के संबंध में एक लाख 25 हजार व 14 वाहनों से चार लाख 90 हजार रुपये की वसूली की जाएगी। कनवारा में भी 45 लाख से ज्यादा जुर्माना लगाया गया है। डीएम आनन्द सिंह सख्त हैं, इसलिएऔचक जांच का दौर जारी रहेगा।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

प्रशासन हुआ अलर्ट: स्वास्थ्य, शिक्षा और जल आपूर्ति के लिए बनाई रणनीति

City News Uttar Pradesh

चौकी प्रभारी की गजब नसीहत: दारू छोड़ दो चंदन लगा बन जाओ पंडित

City News Uttar Pradesh

एक झपकी में ‘खड़ी हो गई मौत’: एक्सप्रेसवे पर ट्रक ने मचाई तबाही, एक की मौत, 13 घायल

City News Uttar Pradesh

बांदा का गजब मटौंध थाना : दबंगों पर वरद हाथ, पीड़ित से किया अन्याय ! …

City News Uttar Pradesh

धर्मेंद्र कुमार का ‘कमाई मंत्र’ हुआ सुपरहिट: बांदा आबकारी विभाग ने ‘प्रदेश में रचा कीर्तिमान’

City News Uttar Pradesh

तेज रफ्तार डंपर से कुचलकर ढाबा संचालक सहित दो की मौत: चालक ट्रक छोड़कर हुआ फरार

ब्रेकिंग न्यूज़