23.9 C
Lucknow
October 16, 2026
City News Uttar Pradesh
युवक की रहस्यमयी मौत: सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने दोस्तों जताई हत्या की आशंका
उत्तर प्रदेश

युवक की रहस्यमयी मौत: सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने दोस्तों जताई हत्या की आशंका

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम सिकलोढ़ी में होलिका दहन देखने निकले युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान अभिलाष उर्फ चुनबाद (पुत्र देवीदीन) के रूप में हुई है। शव गांव के ही मनका तालाब अहिरन पुरवा के पास सड़क किनारे पड़ा मिला।

युवक की रहस्यमयी मौत: सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने दोस्तों जताई हत्या की आशंका

गुरुवार रात करीब 8 बजे अभिलाष होलिका दहन देखने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन शुक्रवार तड़के 5 बजे उसका शव ग्रामीणों को सड़क किनारे पड़ा मिला। मृतक के गले में साफी का फंदा कसा हुआ था और सिर पर गंभीर चोट के निशान थे, जिससे उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है।मृतक के पिता देवीदीन ने आरोप लगाया कि उनका बेटा गांव के तीन-चार दोस्तों के साथ देर रात शराब पी रहा था। इसी दौरान किसी विवाद में गला कसकर उसकी हत्या कर दी गई।

युवक की रहस्यमयी मौत: सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने दोस्तों जताई हत्या की आशंका

घटना की सूचना मिलते ही बिसंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। सीओ ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर कानूनी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, लेकिन अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। अचानक हुई इस दर्दनाक घटना से गांव में मातम पसरा है और होली का रंग फीका पड़ गया।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

शर्मनाक: मौलाना ने मस्जिद में मासूम से किया दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुआ मुकदमा

City News Uttar Pradesh

मुख़्तार अंसारी की निगरानी पर शासन नें कसा शिंकजा : अब कानपुर के डिप्टी जेलर देखेंगे व्यवस्था

City News Uttar Pradesh

यूपी : पब्लिक कंप्लेंट को हल्के में लेना 73 अफसरों को पड़ गया भारी, नाराज सीएम योगी ने मांगा स्पष्टीकरण, कार्रवाई तय

City News Uttar Pradesh

सर्राफा व्यापारी का संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता मिला शव, सुसाइड नोट में ब्लैकमेलिंग का जिक्र एंव मिले दो लोगों के नाम, पुलिस जांच में जुटी

City News Uttar Pradesh

क्रूरता की हदें पार: दो डीसीएम में ठूंसी गईं 39 भैंसे, एक की मौत, 4 तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे !

City News Uttar Pradesh

बांदा : चचेरे भाई को गोली मारने में 10 वर्ष की कैद, व 10 हजार रुपये जुर्माना की भी सजा

ब्रेकिंग न्यूज़