City News Uttar Pradesh
अंकित बासू की शानदार पहल: बांदा में जाम की "समस्या होगी खत्म"
उत्तर प्रदेश

अंकित बासू की शानदार पहल: बांदा में जाम की “समस्या होगी खत्म”

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शहर में ई-रिक्शा के कारण होने वाले ट्रैफिक जाम से जल्द ही निजात मिलेगी। नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासु के प्रतिनिधि अंकित गुप्ता ने बताया कि शहर में व्यवस्थित ई-रिक्शा संचालन के लिए जल्द ही स्टैंड बनाए जाएंगे। इसके लिए फौरी तौर पर स्थान चिन्हित कर लिए गए हैं और जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। प्रतिनिधि अंकित गुप्ता ने बताया कि बाबूलाल चौराहे पर यातायात बूथ के सामने लगे ट्रांसफार्मर को हटाकर ई-रिक्शा स्टैंड बनाया जाएगा।

अंकित बासू की शानदार पहल: बांदा में जाम की "समस्या होगी खत्म"

अतर्रा चुंगी के आगे एक और स्टैंड बनाने की योजना है। तथा संकट मोचन मंदिर के पास भी ई-रिक्शा स्टैंड तैयार किया जाएगा। शहर में अनियंत्रित ई-रिक्शा संचालन के कारण आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने यह कदम उठाने का निर्णय लिया है। स्टैंड बनने के बाद ई-रिक्शा चालक एक नियत स्थान से सवारी बैठा और उतार सकेंगे, जिससे सड़कों पर अव्यवस्था नहीं होगी। अंकित गुप्ता ने बताया कि ई-रिक्शा स्टैंड बन जाने से नागरिकों को राहत मिलेगी। यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित होगी।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

रामायण मेला सांस्कृति कार्यक्रमों की धूम: दर्शकों की उमड़ रही भीड़

City News Uttar Pradesh

Banda – रोजगार मेला: डीएम नें बांटे नियुक्ति पत्र, खिले चेहरे…

City News Uttar Pradesh

पुलिस ने लगभग बारह किलो गांजा सहित दो तस्करों को किया गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग का हुए नाराज : फरियादी की शिकायत पर एक्सईएन को लगाई कड़ी फटकार, निस्तारित किए पांच मामले

यूपी- एमपी सीमा का फायदा उठा पुलिस को चकमा दे रहा डकैत गौरी, पांच दिन से कांबिंग कर रही पुलिस …

मुस्लिम औऱ यादव मतों का बांदा शहर में जमकर बिखराव ? भाजपा से मालती की होगी नैया पार ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़