31.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
अपराध पर शिकंजा: कुख्यात वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, सरगना पंहुचा "हवालात"
उत्तर प्रदेश

अपराध पर शिकंजा: कुख्यात वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, सरगना पंहुचा “हवालात”

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले और आसपास के क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं के पीछे एक संगठित गिरोह का हाथ था, जिसका खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर इस गिरोह को “गैंग D-52” के रूप में पंजीकृत कर लिया गया है। गिरोह का सरगना दिनेश प्रजापति अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर वाहन चोरी को पेशेवर अपराध के रूप में अंजाम दे रहा था।

अपराध पर शिकंजा: कुख्यात वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, सरगना पंहुचा "हवालात"

जनपद बांदा और आसपास के जिलों में पिछले कुछ महीनों से लगातार वाहन चोरी की घटनाएं बढ़ रही थीं। पुलिस ने इन घटनाओं की जांच शुरू की और एक संगठित गिरोह के सुराग मिले, जो बड़े पैमाने पर वाहनों की चोरी कर उन्हें बेचने का नेटवर्क चला रहा था।जांच के दौरान सामने आया कि गैंग लीडर दिनेश प्रजापति (निवासी ग्राम तराया, थाना बबेरू) अपने साथी रवि कुमार (निवासी सेढ़ू तलैया, थाना कोतवाली नगर) के साथ मिलकर वाहनों की चोरी कर रहा था।

अपराध पर शिकंजा: कुख्यात वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, सरगना पंहुचा "हवालात"

यह गिरोह चोरी किए गए वाहनों के इंजन और चेसिस नंबर बदलकर उन्हें दूसरे जिलों में बेचता था। गिरोह के लीडर और सदस्यों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने इनके नेटवर्क को खंगालते हुए यह भी पाया कि ये लोग चोरी किए गए वाहनों को फर्जी दस्तावेजों के जरिए वैध दिखाने की कोशिश करते थे।

बांदा पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल

एसपी अंकुर अग्रवाल ने कहा की जनपद में संगठित अपराध करने वालों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। गैंग D-52 के सभी सदस्यों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई होगी।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश द्वारा “बांदा महोत्सव” की समीक्षा बैठक: देशभर के कलाकार देंगे प्रस्तुतियां

Surya Grahan 2022: साल का पहला सूर्य ग्रहण इसी महीने लगेगा, इन चार राशि वालों के लिए विशेष फलदायी

Banda- गोवंश को ठंड से बचाने के लिए लगवाए जाएं टिनशेड : डीएम 

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश ने नगर सुंदरीकरण की दी ‘उड़ान’ : दो ‘सीसी रोड’ का लोकार्पण

City News Uttar Pradesh

प्रधानाध्यापिका निलंबित : वित्तीय सहित अन्य गंभीर आरोपों पर जांचोपरांत हुई कार्यवाई

चित्रकूट : इंटरनेट मीडिया पर सक्रिय होंगे आरएसएस के स्वयंसेवक, भाजपा की तरह तैयार होगा हाईटेक सूचना संवाद केंद्र …

ब्रेकिंग न्यूज़