24.2 C
Lucknow
October 16, 2026
City News Uttar Pradesh
अपहरण का कथित मामला गरमाया: महिलाओं ने डीआईजी को सौंपा ज्ञापन
उत्तर प्रदेश

अपहरण का कथित मामला गरमाया: महिलाओं ने डीआईजी को सौंपा ज्ञापन

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सामाजिक कार्यकर्ता राजा भइया और चिंगारी संगठन की 17 महिलाओं समेत 22 सदस्यों पर दर्ज कथित अपहरण का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। न्याय की मांग को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी को लेकर शनिवार को दर्जनों गांवों से आई सैकड़ों महिलाओं ने पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) अजय कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की।

अपहरण का कथित मामला गरमाया: महिलाओं ने डीआईजी को सौंपा ज्ञापन

महिलाओं ने पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि निष्पक्ष जांच नहीं हुई और इस मामले में शामिल षड्यंत्रकारियों का पर्दाफाश नहीं किया गया, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाएंगी। डीआईजी के साथ करीब आधे घंटे की वार्ता में महिलाओं ने कई गंभीर सवाल उठाए।

अपहरण का कथित मामला गरमाया: महिलाओं ने डीआईजी को सौंपा ज्ञापन

जैसे अपरहण 13 दिसंबर को अतर्रा थाना क्षेत्र से हुआ, तो पुलिस उस समय क्या कर रही थी ? शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अब तक क्यों नहीं देखा गया ? 13 से 17 दिसंबर तक लापता युवती का खाना-पानी कहां से आया ? यदि युवती को नशीला पदार्थ दिया गया, तो उसकी जांच अभी तक क्यों नहीं हुई ? घटना चित्रकूट के बहिलपुरवा की होने के बावजूद रिपोर्ट बांदा में क्यों दर्ज हुई ? बिना जांच-पड़ताल युवती को उसके परिचितों को क्यों सौंप दिया गया ? महिलाओं ने कहा कि पूरा मामला संदेह के घेरे में है और पुलिस बिना ठोस सबूत के कार्रवाई कर रही है !

अपहरण का कथित मामला गरमाया: महिलाओं ने डीआईजी को सौंपा ज्ञापन

महिलाओं के सवालों को गंभीरता से सुनने के बाद डीआईजी अजय कुमार सिंह ने पुलिस अधीक्षक और अतर्रा क्षेत्राधिकारी से तत्काल बातचीत की। उन्होंने महिलाओं को आश्वासन दिया कि जब तक अपहरण के कोई ठोस सबूत नहीं मिलते, तब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं होगी। साथ ही, जल्द ही सभी साक्ष्य एकत्र कर निष्पक्ष जांच पूरी करने का भरोसा दिलाया।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दिवाली में 80 प्रतिशत फूटेंगे ग्रीन पटाखे : इनसे 30 प्रतिशत कम होगा प्रदूषण …

City News Uttar Pradesh

प्रतिष्ठा का दांव हार गई केंद्रीय मंत्री स्मृति: कांग्रेस के किशोरी लाल ने स्मृति से छीनी अमेठी

City News Uttar Pradesh

Banda : बहुचर्चित यौन शोषण कांड, संख्या बढ़ती जा रही हे भगवान…

City News Uttar Pradesh

नसीमुद्दीन बोले इंडिया गठबंधन जीतेगा 60 प्रतिशत सीटें: जनता को देंगे अच्छे दिन

City News Uttar Pradesh

बांदा में “बुर्ज” की आड़ से कजली मेला देखती थीं “नवाब की बेगमें” !

City News Uttar Pradesh

Banda : केन नदी से अवैध निकाली गई डंप बालू सीज …

ब्रेकिंग न्यूज़