32.1 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
अंकित बासू नें बताया: पालिका को चार करोड़ की विशेष राशि मंजूर, बदलेगी तस्वीर
उत्तर प्रदेश

अंकित बासू नें बताया: पालिका को चार करोड़ की विशेष राशि मंजूर, बदलेगी तस्वीर

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शहर के विकास को गति देने के लिए नगर पालिका बांदा को पंडित दीन दयाल योजना के तहत चार करोड़ रुपये की विशेष धनराशि मंजूर की गई है। इस धनराशि से बुनियादी ढांचे के सुधार और सौंदर्यीकरण के कार्यों को अंजाम दिया जाएगा। यह जानकारी नगर पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता के प्रतिनिधि अंकित बासू ने दी।

पालिका में अंकित बासू की ईमानदारी से हड़कंप: ठेकेदार करा रहे अनर्गल शिकायतें

प्रतिनिधि अंकित बासू ने बताया कि यह चार करोड़ रुपये की धनराशि अब हर साल बांदा को मिलेगी। इससे सड़कों पर इंटरलॉकिंग, जल निकासी की व्यवस्था, श्मशान घाट का सौंदर्यीकरण और रोड लाइट जैसी आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जैसे ही धनराशि प्राप्त होगी, इन योजनाओं पर तेजी से काम शुरू कर दिया जाएगा। अंकित बासू नें बताया की शहर के सौंदर्यीकरण की दिशा में महाराणा प्रताप चौक पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यहां 26 मीटर ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज लगाया जाएगा, जो शहर का गौरव बढ़ाएगा।

बांदा शहर की प्रकाश व्यवस्था ध्वस्त : आठ सौ एलईडी खराब, अंकित बासू नें की समीक्षा

साथ ही, चौक पर नागरिकों के लिए बैठने और मनोरंजन की सुविधाओं को और बेहतर बनाया जाएगा। पहले से मौजूद सेल्फी प्वाइंट को अधिक आकर्षक और आधुनिक रूप देने की भी योजना है। यह कदम शहर की मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने और पर्यटकों को आकर्षित करने की दिशा में अहम साबित होगा। इंटरलॉकिंग सड़कों और बेहतर जल निकासी व्यवस्था से जहां नागरिकों को राहत मिलेगी, वहीं चौक का विकास और राष्ट्रीय ध्वज की स्थापना शहर की पहचान को नई ऊंचाई पर ले जाएगा।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश भाजपा की प्रचंड जीत पर बोले: मोदी के नेतृत्व में दिल्ली को मिलेगा “सुशासन”

City News Uttar Pradesh

आयुक्त बालकृष्ण ने “लापरवाही” पर किया सचेत: समीक्षा बैठक में अधिकारियों को कड़े निर्देश

City News Uttar Pradesh

परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक समायोजन में घपला ! निदेशालय से जांच के आदेश

City News Uttar Pradesh

महुआ ब्लाक में घटिया निर्माण की बज रही “महुवर”: प्रधान औऱ सचिव “मस्त” हो रहे “झूम” !

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें मंडल कार्यसमिति की बैठक में फूंका मंत्र : कैसे मजबूत होगा बूथ तंत्र

स्वास्थ्य सेवाओं को मिली रफ्तार: बांदा को मिली 27 नई एंबुलेंस, आयुक्त ने दिखाई हरी झंडी

ब्रेकिंग न्यूज़